फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा करने के बारे में 100 बार सोचेगा इंसान, इस शख्स ने किया कुछ ऐसा जानकर होंगे हैरान

Thu, 18 Oct 2018 02:35 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Lady kills herself with the children after husband fakes death in China
china couple
चीन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले फर्जी तरीके से अपनी ही मौत की खबर फैला दी लेकिन बाद में उसे अफवाह फैलाने का जो खामियाजा भुगतना पड़ा उसके बारे में जानकर कोई भी ऐसा करने के बारे में 100 बार सोचेगा। दरअसल, शख्स ने दिमाग लगाते हुए एक बीमा कम्पनी से 1 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम की राशी निकलवानी चाही। इसके लिए उसने एक झूठमूठ की कहानी घढ़ दी। एक फर्जी कार हादसे में उसने खुद की मौत की झूठी खबर फैला दी। इतना ही नहीं उसने इस बात को अपनी पत्नी से भी छुपाए रखा, लेकिन पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी को बहुत गहरा सदमा पहुंचा।  


 
Lady kills herself with the children after husband fakes death in China
policy
सदमे के कारण महिला खुद को न संभाल पाई और अपने दोनों बच्चों समेत बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। जब यह बात सामने आई कि महिला का पति, जिसके लिए उसने अपने बच्चों समेत जान दे दी वो अभी जीवित है तो पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 34 साल के 'हे' ने कथित तौर पर लाभार्थी के रूप में अपनी पत्नी के साथ $ 200,000 की बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें कंपनी के साथ यह करार हुआ था कि यदि उसकी मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे।  

 
Lady kills herself with the children after husband fakes death in China
couple
बीते महीने शख्स ने बीमा क्लेम के पैसे पाने के लिए प्लान बनाया और अपनी कार को एक नदी में फेंक दिया। गाड़ी को उसने बड़ी ही सफाई से ठिकाने लगाया था, जिसके बाद पुलिस को भी यही लगे कि शख्स पानी में बह गया।इस प्रकरण में 34 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को सिन्हुआ काउंटी, हुनान प्रांत में पुलिस में सौंप दिया है। जहां अभी उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने जब शख्स से पूछा कि उसने अपनी मौत को कैसे प्रूव किया..? तो वह बोला कि उसने एक बॉडी किराए पर ली थी।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lady kills herself with the children after husband fakes death in China
सांकेतिक तस्वीर
31 वर्षीय महिला ने अपने आपको और अपने दो बच्चों को मार डाला। महिला ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के बारे में लिखा था कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका पति उसे यू छोड़कर चला जाएगा। वह अभी और अपने परिवार को एक साथ रहना चाहती थी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। 
 
विज्ञापन
Lady kills herself with the children after husband fakes death in China
डेमो - फोटो : डेमो
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, नोट में महिला ने लिखा कि उसका पति कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा था। इसके लिए उसका पति उसे दोषी ठहराता था। उसका कहना था की वह बहुत खर्चा करती है। महिला को ये नहीं पता था कि इस बात पर उसका पति उसे यूं छोड़कर चला जाएगा। इस बात से दुखी होकर महिला ने अपने बच्चों समेत मौत को गले लगा लिया। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद शख्स खुद पुलिस के सामने चला आया और उसने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला चीन को सोशल मीडिया साइट वेबो पर छाया हुआ है। अभी तक 29 मिलियन लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed