{"_id":"5b4ea8324f1c1b58488b5672","slug":"know-why-people-donating-money-to-actress-kylie-jenner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपए की सम्पत्ति की मालकिन है ये एक्ट्रेस, फिर भी लोग इन्हें दान में दे रहे पैसे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
करोड़ों रुपए की सम्पत्ति की मालकिन है ये एक्ट्रेस, फिर भी लोग इन्हें दान में दे रहे पैसे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
kylie jenner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में नजर आ रही इस एक्ट्रेस के पास 90 लाख डॉलर यानी तकरीबन 5600 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। इसके बावजूद लोग इसे दान में पैसे दे रहे हैं। जानकर अचरज तो हुआ होगा..? दरअसल, हर शख्स इसके बारे में जानकर ऐसे ही चौंक पड़ता है। जब लोगों को ये पता चलता है कि करोड़ों रुपए की मालकिन को भी पैसों की जरूरत पड़ गई तो हैरानी तो होगी। इसकी कहानी जानकर आपकी हालत भी कुछ ऐसी ही होगी...
kylie jenner
इस एक्ट्रेस का नाम है काइली जेनर... जिन्होंने आज से लगभग दो साल पहले काइली कॉस्टेमटिक्स के नाम से एक नया स्टार्टअप किया था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो काइली की कंपनी ने अब तक 3,900 करोड़ रुपये की धंधा किया है। कंपनी के सारे के सारे शेयर भी उन्हीं के नाम है। आपको ये जानकर और ज्यादा ताज्जुब होगा कि इस हॉलीवुड स्टार का नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है।
kylie jenner
इसके बावजूद दुनिया में तमाम लोग काइली जेनर को पैसे दान में दे रहे हैं। लोगों ने इसके लिए सोशल मीडिया पर ‘GoFundMe campaign’ चला रखा है। इस कैंपेन के जरिए लोग काइली के सम्मान में उन्हें पैसे दान देने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी इस कैंपेन में लोगों से दान की अपील करते हुए लिखा है कि ‘हम उस दुनिया में नहीं रहना चाहते जहां काइली के पास 1 अरब डॉलर की संपत्ति न हो। निश्चित रुप से हमे इसका इंतजाम करना होगा और काइली को 100 मिलियन डॉलर एकत्रित कर उन्हें देने चाहिए ताकि वो दुनिया के अरबपति लोगों की सूची में शामिल हो सके। कृप्या इसे दुनिया में फैलाइए यह बहुत जरूरी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
kylie jenner with kim
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये कैंपेन शुरू किया गया। लोगों ने एक्ट्रेस को दान देना शुरू कर दिया। किसी ने 5 डॉलर तो एक किसी ने 100 डॉलर तक दान किया है। आपको बता दें, काइली जेनर ने दो साल पहले ‘काइली कॉस्टेमटिक्स’ के नाम से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। जानकारी के मुताबिक इस कंपनी ने अब तक 3,900 करोड़ रुपये की कॉस्मेटिक बेची है। काइली की कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर उन्हीं के पास है। काइली की कंपनी की कीमत का अंदाजा लगभग 5000 करोड़ रुपए लगाया गया है। जबकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 5,600 करोड़ रुपए की है। इतनी सी उम्र में अपनी संपत्ति में हुए इजाफे के मामले में काइली जेनर ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। जुकरबर्ग ने यह आंकड़ा 23 साल की उम्र में छुआ था।
विज्ञापन
kylie jenner
गौरतलब हो काइली जेनर मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। यही नहीं, काइली को दुनिया की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने भी अमीरों की सूची में जगह दी। काइली जेनर को फोर्ब्स की सूची में पहली बार शामिल की गई है। कुछ दिनों पहले फोर्ब्स से बातचीत करते हुए काइली ने कहा था कि वो हमेशा सौंदर्य प्रसाधनों के प्रति आकर्षित थीं। काइली ने कहा जब वो छठी कक्षा में थीं तब ही से मेकअप करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।