फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Know about the Worlds Most Expensive Chocolate Bonbon
World's Most Expensive Chocolate
यूं तो चॉकलेट बनाने में कोई रॉकेट साइंस नहीं लगता लेकिन आज जिस चॉकलेट के बारे में हम बात करने जा रहे हैं महज उसका दाम सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसे कैसे बनाया गया होगा। दरअसल, इस चॉकलेट का दाम आज के बाजार भाव के आगे आसमान छूता है। जी हां, इस चॉकलेट की कीमत सुनकर तो अच्छों-अच्छों का पसीना छूटने लगता है। चॉकलेट है ही इतनी महंगी कि एक साधारण इंसान तो इसे खरीदने का बस सपना मात्र देख सकता है।


 
Know about the Worlds Most Expensive Chocolate Bonbon
World's Most Expensive Chocolate
दरअसल, चॉकलेट की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 6 लाख रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। क्यों... सुनकर आपको भी झटका लगा न..? अब इतनी महंगी चॉकलेट भला कोई कैसे खरीद सकता है..? यही सोच रहे होंगे न आप।

बता दें यह चॉकलेट आम नहीं है। इसे खास एक्सक्लुसिव 23 कैरट गोल्ड से बनाया गया है। चॉकलेट फिलिंग की बात करें तो इसके अंदर केसर, वाइट ट्रूफल, खासतौर पर मैडगैस्कर से मंगवाई गई वनीला और गोल्ड फ्लेक्स यानी सोने के लच्छे भरे हुए हैं। 

 
Know about the Worlds Most Expensive Chocolate Bonbon
bonbon
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस चॉकलेट को इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल के दौरान पुर्तगाल के ऑबिदुश शहर लाया गया। इसे देखने के लिए यहां दुनियाभर से चॉकलेट लवर्स जमा हुए हैं। 

बता दें चॉकलेट का नाम 'बॉनबॉन' है। इस चॉकलेट को बनाने वाले डैनियल गोम्स बीते 1 साल से इसे बनाने में जुटे थे। सिर्फ यह चॉकलेट ही नहीं बल्कि इसकी पैकेजिंग भी खासी चर्चा में है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the Worlds Most Expensive Chocolate Bonbon
Expensive Chocolates
चॉकलेट के पैकेट पर काले रंग का वुडन बेस है। इसपर सोने से सीरियल नंबर छपा हुआ है और क्रिस्टल का क्लोश है। साथ ही पैकेट पर हजारों स्वरॉस्की क्रिस्टल और पर्ल्स लगे हुए हैं। 

इसके अलावा पैकेट पर सोने का रिबन हैंडल भी लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्लोरियस और इसकी कीमत 7 हजार 728 यूरो यानी करीब 6 लाख 20 हजार रुपए है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed