{"_id":"5acefab14f1c1b1c3d8b4add","slug":"justin-bieber-worlds-most-disliked-video-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे मशहूर सेलिब्रेटी के इस यूट्यूब वीडियो को सबसे ज्यादा यूजर्स ने नकारा, सबूत सामने है ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दुनिया के सबसे मशहूर सेलिब्रेटी के इस यूट्यूब वीडियो को सबसे ज्यादा यूजर्स ने नकारा, सबूत सामने है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
youtube
जस्टिन बीबर को कौन नहीं जानता। पूरी दुनिया में सुरों के इस छोटे उस्ताद का नाम है। जी हां छोटी सी उम्र में ही बीबर ने सिगिंग शुरू कर दी थी और जा पहुंचे उस शिखर तक जहां जाने में लोगों को बरसों लग जाते हैं। लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि यूट्यूब पर इस फेमस सिंगर का वीडियो सबसे ज्यादा डिसलाइक यानी नापसंद किया गया है।
Justin Bieber
शायद यह बात आपके गले भी न उतर सके क्योंकि वह तो एक सेलिब्रिटी है न... और आप सोच रहे होंगे कि उनकी वर्ल्डवाइड फैन फॉलोइंग तब ऐसा कैसे संभव हो सकता है? मगर यह हकीकत है दोस्तों। इससे भी तगड़ा झटका आपको यह जानकर लगने वाला है कि बीबर का सबसे अधिक डिसलाइक करने वाला गाना उनके कॅरियर का सबसे हिट गाना है। अब आप सोच रहे होंगे कि जाने माने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ आखिर ऐसा कैसे हो गया। तो चलिए आपको बताते हैं जस्टिन के बारे में...
youtube
आपकी जानकारी के लिए बता दें बीबर के इस गाने पर जहां 1.86 अरब से अधिक व्यूज और 86 लाख लाइक्स मिले हैं तो वहीं वीडियो को 88 लाख लोगों ने डिसलाइक किया है। यूट्यूब पर 19 फरवरी 2010 को यह गाना अपलोड किया गया था।
बता दें यह गाना बीबर के डेब्यू एल्बम 'माय वर्ल्ड 2.0' का है। 'बेबी' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया तब जस्टिन महज 15 साल के थे। आज जस्टिन के इस वीडियो को इतने डिसलाइक मिलने की वजह जानें तो ये सीधा उनके व्यवहार की और इशारा करता है।
बता दें यह गाना बीबर के डेब्यू एल्बम 'माय वर्ल्ड 2.0' का है। 'बेबी' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया तब जस्टिन महज 15 साल के थे। आज जस्टिन के इस वीडियो को इतने डिसलाइक मिलने की वजह जानें तो ये सीधा उनके व्यवहार की और इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber
जी हां, बीबर का खराब व्यवहार ही उनके वीडियो को इतने डिस्लाइक मिलने का कारण माना जा रहा है। बता दें ग्रैमी अवॉर्ड विनर बीबर की शुरुआत सिर्फ एक यूट्यूब वीडियो से ही हुई थी और आज यूट्यूब पर ही उनका वीडियो डिसलाइक किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह गाना उस समय उनकी मां पैटी मैलेटी ने ऐसे ही यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था। 13 साल के जस्टिन बीबर का यह वीडियो चल निकला।
देखें वीडियो
देखें वीडियो