इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जापानी लड़की की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों को देखकर हैरत में हैं। अपनी दर्दभरी कहानी के साथ इन तस्वीरों को उसने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस कहानी को जानकर आप भी दंग रह जाएंगे और आपके मुंह से एक ही बात निकलेगी, भगवान ऐसा दादा किसी को न दे। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। इस लड़की के दादा ने उसके साथ जो जुल्म किए हैं उसे जानकर आपकी भी रूंह काप जाएगी।
लड़की की तस्वीर देखकर आप सोच रहे होंगे, देखने में यह बहुत अजीब है। हां, यह लड़की देखने में अजीब है, लड़की में हड्डियों के ढांचे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। उसकी इस हालत के पीछे उसके हैवान दादा का हाथ है। इस लड़की को उसके दादा ने हमेशा उसे भूखा रखा। कभी कुछ खाने के लिए नहीं दिया। अपने ही घर में यह लड़की सालों से घरेलू हिंसा की शिकार हो रही थी। लंबे समय से खाना न खाने की वजह से उसका वजन महज 16 से 17 किलो रह गया था।
लड़की ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि कभी वह चोरी से खाना खाते हुए अगर पकड़ी जाती थी तो उसका दादा उसे बेरहमी से मारा करता था। वह उसे तब तक मारता था जब तक कि वह उल्टी करके खाना बाहर न कर दे। महिला के मुताबिक पुलिस ने उसे आजाद कराके हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि यदि वो 10 मिनट और लेट हो जाते, तो उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह शायद मर भी सकती थी।
महिला के दादा और उसके रिश्तेदारों से संबंधित किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। अंत में लड़की ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वह इसके लिए आवाज उठाए। वह चुप न बैठे, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, किसी से मदद मांगें।