फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में अब सिल्वर फॉयल या थर्मोकोल की प्लेट में नहीं मिलेगा खाना, सफर से पहले जान लें जरूरी बात

Thu, 07 Jun 2018 09:53 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways To Serve Food In Sugarcane Bagasse Plate Made Of Sugercane Peel
indian railways
ट्रेनों में परोसे जाने वाला खाना अब ना ही पर्यावरण के लिए और ना ही सेहत के लिए हानिकारक होगा। रेलवे ने निर्णय लिया है कि अल्यूमिनियम फॉयल, पॉलीमर व थार्मोकॉल की जगह अब गन्ने के छिलके से तैयार होने वाली थाली में खाना परोसेगा। इको फ्रेंडली सुगर बगास नाम की थाली को राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन के यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। 


 
Indian Railways To Serve Food In Sugarcane Bagasse Plate Made Of Sugercane Peel
indian railways
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रेलवे ने इको फ्रेंडली थाली में खाना देना शुरू कर दिया है। बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट नई दिल्ली से संचालित होने वाली सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी, मुंबई राजधानी, अहमदाबाद राजधानी, मुंबई स्पेशल ट्रेन के साथ ही भोपाल शताब्दी, देहरादून शताब्दी, अमृतसर शताब्दी और लखनऊ शताब्दी ट्रेन में शुरू किया गया है। 

 
Indian Railways To Serve Food In Sugarcane Bagasse Plate Made Of Sugercane Peel
डेमो इमेज
इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों के अनुसार योजना सफल रही तो सभी ट्रेनों में सुगर बगास प्लेट का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों से फीडबैक भी लिया जाएगा। प्लेट के साथ दिए जाने वाले चम्मच भी गन्ने के छिलके से ही तैयार किया गया है जो पर्यावरण के लिए काफी बेहतर है। यह प्लेट सिल्वर फॉयल वाले प्लेट से महंगा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways To Serve Food In Sugarcane Bagasse Plate Made Of Sugercane Peel
डेमो - फोटो : डेमो
सिल्वर फॉयल प्लेट की कीमत जहां दो रुपये प्रति प्लेट थी वहीं बगास की प्लेट तैयार करने में 5 रुपया 60 पैसा लग रहा है। हालांकि फिल्हाल रेलवे ने इस प्लेट में खाना परोसने के लिए यात्रियों से अधिक कीमत नहीं वसूल रहा है। अगर ऐसा हुआ तो आपका रेल सफर महंगा हो सकता है। प्लेट एक डिब्बे के रूप में डिजाइन किया गया है जिसमें ढकने के लिए कवर भी है। प्लेट व थालियों को एक बार इस्तेमाल करने पर इसे फेंकने पर स्वत:खाद के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। इस थाली में दाल, चावल, सब्जी रखने के लिए खांचे बने हुए है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed