फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां कभी नहीं ढलता सूरज, फिर कैसे रोजा रखते हैं मुसलमान? ये रही अब तक की सबसे बड़ी सच्चाई

Wed, 23 May 2018 10:23 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
In ramzan or ramadan where the sun never sets how muslims takes roza fast
namaj
ये रमजान का पाक महीना है। इसी महीने के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान पूरा दिन इन्हें भूखा-प्यासा रहना पड़ता है। वो भी तब तक जब तक कि सूरज छिप नहीं जाता। बता दें मई माह में भीषण गर्भी के दौरान रोजा रखना मुसलमानों के लिए बेहद मुश्किल होता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसी जगह के बारे में सोचा है जहा सूरज कभी नहीं डूबता वहां लोग कैसे रोजा रखते होंगे..?      
In ramzan or ramadan where the sun never sets how muslims takes roza fast
Ramadan
जी हां अगर बात करें भारत की तो गर्मियों में यहां सूरज निकलने के तकरीबन 16-17 घंटे बाद ही छिप जाता है लेकिन यहां तो सूरज महज 55 मिनट के लिए ही छिपता है तो सोचिए लोग कैसे वहां रोजा रखते होंगे..? चौंक गए न जानकर।

शायद आपको इस बारे में न पता हो कि आर्क्टिक सर्कल में आने वाले देशों में मुस्लिम 24 घंटे सूरज की लाइट में रहते हैं। ऐसे में वो कब सहरी खाएं और कब इफ्तार करें और कब नमाज पढ़ें और कब तरावीह यह सब कैसे किया जाता है यह जानना बेहद दिलचस्प है। 
In ramzan or ramadan where the sun never sets how muslims takes roza fast
Ramadan roza
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि फिनलैंड और स्वीडन उन देशों में से हैं, जहां सूरज बहुत कम वक्त के लिए अस्त होता है। ऐसे में यहां रहने वाले मुसलमान रोजा कैसे रखते हैं यह जरूर जानना चाहिए। बता दें अकेले फिनलैंड में रहने वाले मुसलमानों की जनसंख्या वहां की 5.5 मिलियन आबादी का लगभग 3 प्रतिशत हैं।

वहीं बात करें स्वीडन की तो वहां 6 लाख मुस्लिम आबादी रहती है। फिनलैंड हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ खूबसूरत देश है। साल के 365 दिनों में से यहां गर्मी के मौसम में केवल 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
In ramzan or ramadan where the sun never sets how muslims takes roza fast
namaj in Ramadan
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक नॉरदर्न फिनलैंड में सूरज गर्मी में 55 मिनट के लिए ही छिपता है। यहां रोजा सुबह के 1:35 बजे शुरू हो जाता है और फिर रात के 12:40 बजे खत्म होता है। यानी महज 55 मिनट खाने पीने के लिए मिलते हैं। पूरे 23 घंटे और 5 मिनट तक रोजा रहता है। आपको इस पर जरूर हैरानी होगी क्योंकि यहां तो रोजा 20 घंटे से ज्यादा का होता है न...
 
विज्ञापन
In ramzan or ramadan where the sun never sets how muslims takes roza fast
muslims
वाकयी लोगों के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। अब आप मन ही मन खुद से उनकी तुलना कर रहे होंगे। है न... जरा सोचिए वहां रोजा रखने वालों के लिए इस कठिन घड़ी को मैनेज करना कितना मुश्किल होता है।

जहां सूरज नहीं ढलता वहां लोगों को तरकीब निकलनी पड़ती है। वे समय के हिसाब से रोजा रखते हैं। कुछ मुस्लिम जो लैपलैंड में रहते हैं, उनमें से ज्यादातर मिडिल ईस्ट के टाइम टेबल को फॉलो करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed