{"_id":"5b9f5872867a5501332a5ec2","slug":"husband-murdered-his-wife-in-doubt-of-in-illicit-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में पत्नी के साथ कर दिया ऐसा काम, नजारा देखते ही सन्न रह गए सब","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अवैध संबंधों के शक में पत्नी के साथ कर दिया ऐसा काम, नजारा देखते ही सन्न रह गए सब
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
aa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर रूह सिहर उठेगी। जी हां, पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पति का उसके साथ रोजाना विवाद रहता था। फिर एक दिन अचानक वो हुआ जिसका उसे अंदाजा तक न था। कानों कान किसी को खबर नहीं हुई, लेकिन जब घटना घटी तो खबर आग की तरह फैल गई। यह नजारा देखने वाले तो सन्न रह गए।
aa
जी हां, कानपुर के नजदीक बिल्हौर कस्बे के नसिरापुर गांव में अवैध संबंधों के शक में बीते बुधवार रात एक शख्स अपनी पत्नी को खेतों पर ले गया और फिर उसके साथ वहां ऐसा काम किया जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक पड़ेंगे। इस कार्रवाई को अंजाम देने से पहले शख्न ने पत्नी को अपने विश्वास में लिया था और उसे इस बात की भनक ही नहीं लगने दी कि वह उसके साथ ऐसा कुछ करने जा रहा है।
aa
जी हां, शख्स ने फावड़ा लेकर अपनी पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इसके बाद आरोपी ने क्षतविक्षत शव को खेत में ही दफनाने की कोशिश की। लेकिन देररात तक जब दोनों घर न पहुंचे तो ग्रामीण खोजबीन करते खेत पर पहुंच गए। जहां लोगों ने पूरा नजरा देख लिया। मानों सबकी आंखें चौंधिया गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
aa
गांव वालों ने बिना देरी किए घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वह अवैध संबंधों के शक में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। जानकारी के मुताबिक अधेड़ रामनाथ रैदास अपनी पत्नी तारावती (48), बड़े बेटे सूरज, बहू ममता और छोटे बेटे दीपक के साथ नसिरापुर गांव में रहते हैं। रामनाथ रैदास पहले आगरा में सिलाई का काम करता था, लेकिन बीते कुछ माह से वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी कर रहा था। बीते बुधवार की दोपहर बाद रामनाथ पत्नी तारावती के साथ खेतों पर निराई करने गया था। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
handcuff
इसी बीच उसने गुस्से में आकर फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। रामनाथ ने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई वार किए। जिससे तारावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खेत गांव से करीब दो किलोमीटर दूर था। खेत तक पहुंचने के लिए दो जंगल बीच में होने से ग्रामीणों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। देर शाम आठ बजे तक सास-ससुर के घर न लौटने पर बहू ममता ने पड़ोसी को इस बात की जानकारी दी।