फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 तरह के होते हैं वीजा, जानिए किस दस्तावेज पर आप कितने दिन जा सकते हैं विदेश, खबर बहुत जरूरी है

Tue, 19 Jun 2018 09:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
How many types of visas are there
visa
आमतौर पर लोगों में वीजा से जुड़ी जानकारियों का अभाव पाया जाता है। अब जरा इस बात पर ही गौर कीजिए... जब आपसे कोई ये सवाल कर दे कि भारत में कितने प्रकार का वीजा मिलता है तो आप ज्यादा से ज्यादा तीन या चार के बारे में ही बता पाएंगे। हो सकता है कि आप टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा या बिजनेस वीजा के अलावा और किसी वीजा के बारे में जानते ही न हों। अगर ऐसा है तो वाकयी ये खबर आपके काम की है।  
How many types of visas are there
visa
जी हां, वीजा लिस्ट में 19 प्रकार के वीजा जुड़े हैं।  तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

1.राजनयिक वीजाः अन्य देशो के राजनयिक/अधिकारी/यूएन में काम करने वाले यूएन पासपोर्ट धारक या भारत में अंतरराष्ट्रीय संगठन के अधिकारी और उनके जीवन साथी/बच्चे, जिनके पास भी किसी भी प्रकार का पासपोर्ट है तो उन्हें राजनयिक/अधिकारी वीजा प्रदान किया जाता है।

2.ट्रांजिट वीजा: यह वीजा ज्यादा से ज्यादा पांच दिनों के लिए वैलिड होता है। इसे उस हालत में जारी किया जाता है जब किसी व्यक्ति को किसी तीसरे देश से होकर गुजरना होता है।
 
How many types of visas are there
false visa applications
3.ऑन-अराइवल वीजा: यह किसी देश में एंट्री के वक्त तुरंत जारी किया जाता है। हालांकि इसके लिए पहले से वीजा होना भी जरूरी है क्योंकि आपकी कंट्री का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट फ्लाइट में बोर्ड करने से पहले ही उसे चेक करता है।

4.टूरिस्ट वीजा: यह वीजा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए जारी किया जाता है। इस वीजा को लेकर अगर किसी देश में जाते हैं तो आप किसी तरह की बिजनेस ऐक्टिविटीज से नहीं जुड़ सकते। कुछ देश टूरिस्ट वीजा जारी नहीं करते। सऊदी अरब ने टूरिस्ट वीजा 2004 से देने शुरू किए। हालांकि इसके पहले वह हज यात्रियों के लिए तीर्थस्थल वीजा जारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
How many types of visas are there
visa - फोटो : pti
5.रोजगार वीजा: यह वीजा एक साल के लिए दिया जाता है। यह ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसे भारत में किसी कंपनी, संगठन, उद्योग, द्वारा अनुबंध या रोजगार के आधार पर एक वरिष्ठ स्तर के तकनीकी विशेषज्ञ, वरिष्ठ कार्यकारी, प्रबंधकीय पद पर नियुक्त किया गया है।

6.परियोजना वीजा: परियोजना वीजा रोजगार वीजा का उपवर्ग है। यह स्टील और पावर क्षेत्र की परियोजनाओं में लगे विदेशियों को दिया जाता है।
 
विज्ञापन
How many types of visas are there
c - फोटो : demo pic
7.छात्र वीजा: यह वीजा 5 साल के लिए या पाठ्यक्रम की अवधि तक के लिए दिया जाता है। इसके लिए आवेदक को एक मान्यता प्राप्त/प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में प्रवेश और वित्तीय सहायता का प्रमाण प्रस्तुत करना होता है।

8.पत्रकार वीजा: यह वीजा 6 महीनों तक के लिए मान्य पत्रकार, पेशेवर पत्रकार, प्रेस के लोगों, फिल्मी हस्तियों, रेडियो और टेलीविजन संगठनों को दिया जाता है। यात्रा लेखन, फोटोग्राफी, टीवी प्रोडक्शन, विज्ञापन, फैशन एवं ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को भी यह वीजा दिया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed