इन दिनों कुछ लोग फेसबुक पर हरे रंग के चांद की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 20 अप्रैल को चांद हरे रंग का हो जाएगा क्योंकि इस दिन सोलर सिस्टम का सातवां ग्रह वरुण (यूरेनस) धरती के चांद के करीब पहुंच जाएगा। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि यह दुर्लभ संयोग पूरे 420 सालों बाद बन रहा है।
Facebook पर कोई डाले हरे चांद की ऐसी तस्वीर, फौरन कर दो उसे 'अनफ्रेंड', ये रही वजह
लेकिन सच्चाई यह है कि चांद के हरे होने की बात सिर्फ एक अफवाह है।
My great aunt shared something on Facebook about a “green moon on April 20th”. Auntie that’s 4/20. NO. The Moon will NOT turn Green on 4/20, 2018. This is a HOAX. Don't spread it.
(अलगी स्लाइड में पढ़ें: दो साल पहले भी हो चुकी है यह घटना)
दरअसल, इस 'ग्रीन मून' के फर्जी दावे की शुरुआत साल 2016 में हुई थी जब कहा गया कि 29 मई को चांद हरे रंग को होगा। उस रात वैसा कुछ भी नहीं हुआ। इस बार भी ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इसलिए, अगर आपका कोई दोस्त ऐसी अफवाहों को बढ़ावा देता है तो फौरन उसे अनफ्रेंड कर दें।
इसी बहाने आपको फेसबुक की फ्रेंडलिस्ट की साफ-सफाई का बहाना भी मिल जाएगा और बेकार लोगों से छुटकारा भी।
(अगली स्लाइड में पढ़ें: '420 साल' के दुर्लभ संयोग का रहस्य)
हरे चांद के दावों के साथ यह भी कहा जा रहा है कि ऐसी घटना 420 सालों बाद होने जा रही है। पर सच्चाई यह है कि '420' एक कोड है जिसका मतलब 'भांग' या 'वीड' होता है। चरस-गांजा का सेवन करने वाले लोग 4/20 यानी 20 अप्रैल को 'स्पेशल कैनबिस-स्मोकिंग डे' के तौर पर मनाते हैं। तो कुल मिलाकर जिसने भी यह हरे चांद वाली अफवाह फैलाई है, उसने पक्का भांग खाकर ऐसा काम किया होगा और आपकी फिरकी लेने की कोशिश कर रहा है। इसलिए भुलावे पर मत जाओ, अपनी अक्ल दौड़ाओ।