फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ बैंड-बाजा ही नहीं यहां दूल्हे और बाराती भी मिलते हैं किराए पर, नहीं जानते होंगे यह बात

Fri, 02 Mar 2018 03:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Groom hired on rent in Vietnam for wedding
demo
सुनकर आपको शायद अजीब लगे या फिर आपको यह स्टोरी किसी फिल्मी सीन की तरह लगे लेकिन यह हकीकत है। जी हां, इस दुनिया में  एक स्थान ऐसा है जहां शादी के लिए न केवल बैंड बाजा बल्कि किराए पर बाराती से लेकर दूल्हा तक मिलता है। जी हां, यहां इनका बंदोबस्त करना यहां बेहद आसान है। 
Groom hired on rent in Vietnam for wedding
demo
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह सब वियतनाम में हो रहा है। यहां की लड़कियां किराए के दूल्हे हायर कर उनसे शादी कर रही हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कर उन्हें क्या मिल रहा है..? दरअसल, इसके पीछे एक चौंकाने वाला राज छिपा है।

वियतनाम में फर्जी शादियों का चलन अब बेहद आम होता जा रहा है। यहां लड़कियां लाखों खर्च करके बाराती और मेहमान बुलवा लेती है। इसके पीछे इनका मकसद समाज में अपनी प्रतिष्ठा को बचाना होता है। अब वो कैसे बतातें हैं...
Groom hired on rent in Vietnam for wedding
demo
दरअसल, वियतनाम में कुंवारी मां या शादी से पहले गर्भवती होना कलंक समझा जाता है। इसके बावजूद बहुत सी लड़कियां यहां सिंगल पेरेंट बनना चाहती हैं। लेकिन यह सब समाज के गले की हड्डी बन जाता है। इसलिए यहां की लड़कियों ने ऐसा रास्ता तलाशा है। 

इन लड़कियों को अपनी रियल लाइफ में पति की जरूरत तो नहीं है। लेकिन उनके ऐसा करने से समाज उनका बहिष्कार कर देगा इसलिए वे किराए की शादी करने को मजबूर हैं। इसकी मदद से उन्हें बिना पति के संतान पैदा करने का अवसर मिल जाता है। यही वजह है कि वे किराये के बैंड, बाजा और बराती समते यहां दूल्हों को हायर करती हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom hired on rent in Vietnam for wedding
demo
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वियतनाम में यह कारोबार खूब फलफूल रहा है। इतना ही नहीं यहां फर्जी शादी कराने के लिए गिनीचुनी नहीं बल्कि इस कई कंपनियां खुल गई हैं। इनमें भी प्रतिस्पर्धा चलती है। 

सबसे खास बात यह है कि ये बिजनेस इन कंपनियों को करोड़ों कमा कर दे रहा है। इसलिए इस धंधे से कंपनियों की चांदी हो रही है। नॉर्मल से नॉर्मल शादी में भी कंपनिया इतना पैसा वसूल लेती है कि आप सोचते रह जाएंगे। ऊपर से दूल्हा, रिश्तेदार और मेहमानों चार्ज अलग से लिया जाता है। 

 
विज्ञापन
Groom hired on rent in Vietnam for wedding
demo
एक रिपोर्ट की मानें तो सिर्फ किराए पर दूल्हा अरेंज कराने के लिए कंपनियां करीब 1 लाख रुपये तक वसूल लेती हैं। यदि आपको दूल्हे के साथ उनके रिश्तेदार और बाराती भी चाहिए तो इसके लिए आपको 4 लाख रुपये तक पैसा भरना पड़ता है। पैसे 20 से लेकर 400 तक मेहमानों का इंतजाम कराने के आधार पर तय होते हैं। 

जितने ज्यादा मेहमान शादी में आएंगे रुपये उतने ही खर्च करने पड़ते हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि किराए पर मिलने वाले इन दूल्हों में कई शादीशुदा भी होते हैं, और परिवार वाले भी। कुंवारी लड़कियां इन्हें केवल दिखावटी शादी के लिए खरीदती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed