स्कूल में अक्सर जब बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो वो बिना मन के ही क्लास को झेलते हैं या फिर पानी पीने और टॉयलेट के बहाने क्लास बंक करते हैं। लेकिन एक स्कूल ऐसा भी है जहां बच्चों को सिगरेट पीने का भी ब्रेक दिया जा रहा है।
ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर स्थित हनीहिल प्यूपिल स्कूल ने ऐसे बच्चे जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता , उन्हें फिर से तरोताजा बनाने के लिए सिगरेट पीने की इजाजत दी जाती है। यहां जैसे ही बच्चे पढ़ाई से बोर हो जाते थे तो वह टीचर से पूछकर सिगरेट पीने चले जाते हैं।
स्कूल का मानना है कि सिगरेट ब्रेक लेने से बच्चों का मूड फिर से फ्रेश हो जाता है और ऐसा करने से वो क्लासेज मिस नहीं करते हैं।
स्कूल का कहना है कि कई बच्चे मानसिक तनाव में जीते हैं और इससे उभरने के लिए उन्हें टीचरों को बताकर दस मिनट का सिगरेट ब्रेक दिया जाता है।
एक तरफ जहां स्कूल के इस फैसले से परिजनों में रोष है वहीं दूसरे स्कूल भी इस अजीबोगरीब नियम का विरोध कर रहे हैं। कितना जायज है कि किसी बच्चे को सिगरेट पीने के लिए ब्रेक दिया जाए।
स्कूल के इस हैरान करने वाले नियम के बारे में जब उस क्षेत्र के अधिकारियों को पता चला, तो उन्होंने स्कूल से इस नियम को तुरंत रोकने को कहा।