{"_id":"5b0ceb494f1c1bac6e8b51d8","slug":"france-praised-real-spiderman-who-saved-childs-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक लड़के पर फिदा हुआ पूरा देश, किया ऐसा कमाल कि राष्ट्रपति भी बुलाने पर हो गए मजबूर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस एक लड़के पर फिदा हुआ पूरा देश, किया ऐसा कमाल कि राष्ट्रपति भी बुलाने पर हो गए मजबूर
बीबीसी, हिंदी
Updated Wed, 30 May 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Guy with france president
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में एक प्रवासी के रूप में रहने वाले पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के नागरिक ममोउदोउ गास्सामा को एक बच्चे की जान बचाने की पूरे फ्रांस में तारीफ़ हो रही है और राष्ट्रपति इमेनुएल मेक्रों ने कहा है कि उन्हें फ्रांस की नागरिकता दी जाएगी।
child on building
दरअसल, गास्सामा ने पेरिस में एक बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की और वह एक मिनट से भी कम समय में चार मंजिला इमारत पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के चढ़ते चले गए और बच्चे की जान बचा ली।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मेक्रों के साथ गास्सामा
इसके बाद से सोशल मीडिया पर गास्सामा का वीडियो वायरल हो गया है और पेरिस में उन्हें एक हीरो की तरह देखा जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने रविवार को 22 साल के गास्सामा को उनके इस शानदार काम के लिए व्यक्तिगत स्तर पर धन्यवाद देने के लिए इलेसी पैलेस में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
the man climbing building without any security for save child
वहीं, पेरिस शहर की मेयर एन हिडाल्गो ने भी गास्सामा को फोन करके उनकी तारीफ की है। यही नहीं, एन हिडाल्गो ने गास्सामा को 'स्पाइडर मैन' की उपाधि भी दी है। हिडाल्गो ने ट्वीट किया, "गास्सामा ने मुझे बताया है कि कुछ महीने पहले ही अपनी जिंदगी के सपनों को पूरा करने के लिए माली से पेरिस आए हैं, और मैंने उनसे कहा है कि उन्होंने जो काम करके दिखाया है वो सभी नागरिकों के लिए एक मिसाल है और पेरिस शहर उन्हें उनके सपनों को पूरा करने में हर तरह से सहयोग देगा।"
विज्ञापन
guy save the child
'मैं चढ़ता चला गया क्योंकि...'
पेरिस में शनिवार शाम गास्सामा एक सड़क से होकर गुजर रहे थे कि तभी उन्होंने एक इमारत के सामने लोगों की भीड़ को देखा। ले पारिसियन अखबार ने उनके हवाले से लिखा है, "मैंने ये इसलिए किया क्योंकि एक बच्चे की जान खतरे में थी। मैं चढ़ा और भगवान का शुक्र है कि मैंने उसे बचा लिया।" पेरिस के दमकलकर्मियों ने कहा है कि जब उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची तब तक बच्चे को बचाया जा चुका था। पेरिस के अखबारों ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि घटना के दौरान बच्चे के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे और पुलिस ने बच्चे के पिता से पूछताछ की है।