{"_id":"5a605c714f1c1b86268b502d","slug":"five-extreme-dangerous-roads-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक हाइवे, इनपर चलना हो तो पहले मोटा बीमा करवा लें","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक हाइवे, इनपर चलना हो तो पहले मोटा बीमा करवा लें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में लगभग 6 करोड़ 44 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछा है। इन सड़कों ने हजारों सालों से अलग-अलग इलाकों को जोड़ा है और इंसान की तरक्की में अहम भूमिका अदा की है।
RUSSIA HIGHWAYS
5. रूस के हाइवेज
यहां अजीबोगरीब पागलपन देखने को मिलता है। तस्वीर देखकर ही आपको पता चल जाएगा कि रशिया में सबसे खराब ड्राइवर रहते हैं। इन्हें देखकर तो आपको लगेगा कि सिर्फ कार खरीद लेने से कोई अच्छा ड्राइवर नहीं बन जाता। यू ट्यूब पर अपलोड एक वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर हर साल लगभग 2 लाख सड़क हादसे होते हैं। अन्य देशों के मुकाबले यहां सड़कों पर हादसा होने का 6 गुना ज्यादा खतरा होता है।
कहीं पर सड़कों की हालत खराब है। कभी कोई रफ ड्राइविंग करता है तो कभी कोई नशे में कार चालक मिल जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं कई बार तो पैदल चलने वाले लोग आपकी कार पर अचानक कब-कहां से कूद पड़े पता नहीं चलेगा। रशिया के सभी हाइवे का यही हाल है। एक्सीडेंट हो जाए तो यहां ड्राइवर को इंश्योरेंस का क्लेम लेने के लिए ढेरों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने इन दिक्कतों से बचने के लिए अब डेश कैम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जी हां, कार में लगे कैमरे पूरी घटना को रिकॉर्ड करते हैं, क्योंकि ये हमेशा ऑन रहते हैं।

CANADA
4. कनाडा का कुटनी पास
यहां कार ड्राइवर के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं 'एवेलॉन्च'... वेस्टर्न कनाडा में रॉकी माउंटेन को चीरता हुए निकलता है 80 किलोमीटर का 'कूटनी पास'। साउदर्न ब्रिटिश कोलंबिया के दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने वाला ये रास्ता किसी लाइफ लाइन से कम नहीं है। लेकिन इस 6000 फीट ऊंची इस सड़क की एक प्रॉब्लम है। इस पर हर साल सैंकड़ों एवेलॉन्च गिरते हैं। स्थानीय लोग बताते हैं यहां लोगों ने एवेलॉन्च को गाड़ियां निगलते हुए देखा है। ये नजारा मौत को अपनी आंखों से देखने जैसा है।
एवेलॉन्च यहां हजारों जिंदगियों को प्रभावित करता है। दरअसल, कुटनी पास वो अकेला रास्ता है जो इस पहाड़ को पार करता है। अगर यह बंद होता है तो वहां का सारा बिजनेस कई दिनों तक ठप पड़ जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं खाने-पीने की चीजें भी लोगों तक नहीं पहुंच पाती। बता दें इस सड़क से हर हफ्ते 1600 गाड़ियां केवल खाने-पीने का सामान लेकर ही यहां से गुजरती है। ऐसे में हाइवे बंद हो जाए तो राशन की तंगी तो होगी ही।
यहां बचाव का सिर्फ एक ही रास्ता है वेशेषज्ञों की मदद लेना। इनमें मौसम विज्ञान वाले और पहाड़ की चोटी पर जमी बर्फ का जायजा लेने वालों की टीम शामिल रहती है। समय-समय पर टेस्टिंग से ये पता लगाते हैं कि कहीं ज्यादा बर्फबारी से 'किलर एवेलॉन्च' आने की संभावना तो नहीं। ऐसे में यहां पहले ही कंट्रोंल्ड एवेलॉन्च लाने के लिए माइन्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे खतरा टल जाता है।

DELHI
3.पुरानी दिल्ली की सड़कें
इन्हें लगभग 400 साल पहले मुगलों ने बनवाया था। पुरानी दिल्ली की सड़कें बेहद पतली-पतली हैं। ये कभी इतनी सारी गाड़ियों के लिए बनाई ही नहीं गई थी। लेकिन आज यहां की सड़कों पर आपको भारी ट्रैफिक जाम की समस्या झूंझना पड़ता है।
गाड़ी लेकर एक बार यहां जाने का मतलब है अपने घंटों बर्बाद करना। सिर्फ इतना ही नहीं रिक्शा और कभी-कभी तो हाथी भी आपको इन्हीं सड़कों पर चलता नजर आ जाएगा। है ना ताज्जुब वाली बात। बता दें इन सड़कों पर चलने के लिए सबसे बहादुर होते हैं 'रिक्शावाले'...
ये चांदनी चौक की तंग गलियों से जितनी जल्दी निकल सकते हैं शायद ही कोई और निकल पाए। सबसे खास बात यह है कि इन्हें यहां कि एक-एक गली का पता है। ट्रैफिक की समस्य इसलिए क्योंकि यहां की सड़कों पर ट्रैफिर रूल फॉलो नहीं किए जाते।

PAKISTAN
2.पाकिस्तान का लाउरी पास
यह पाकिस्तान की सबसे घुमावदार सड़क है। जी हां, इस पर चलने से आपका सिर चकरा जाएगा। लोकल पाकिस्तानी इसे हेल्स रोड भी कहते हैं। यहां हर साल लगभग 11 लोगों की मौत होती है।
ये भयानक सड़क लदे हुए ट्रक से भरी रहती है। यहां के ट्रक ड्राइवर को सामान पहुंचाने की बेहद जल्दी रहती है क्योंकि इन्हें सामान जल्द से जल्द पहुंचाने के ज्यादा पैसे मिलते हैं। यही नहीं यहा ऊंची आवाज में गाड़ियों में गाने बजते हैं जो कभी-कभी खतरनाक हादसों का मुख्य कारण बन जाते हैं।
इस 240 किलोमीटर लंबे रास्ते को पहाड़ खोद कर बनाया गया है। ये रिमोट चिट्रल घाटी से शुरू होकर डीयर नाम के कस्बे तक जाता है। यहां रहने वाले लोगों के पास सिर्फ एक यही रोड है। इसके बिना वे बाहरी लोगों से कट जाएंगे। यहां के लोग इसे 'ब्यूटी और बीस्ट' दोनों से जोड़कर देखते हैं।
और आखिर में दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क...