फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup 2018: खिलाड़ी के गोल मारते ही इस कदर कूदने लगे लोग, शहर में आ गया भूकंप

Tue, 19 Jun 2018 09:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018 Earthquake In Mexico City Triggered After Hirving Lozano Kicked Goal
Mexico - फोटो : prosoccerdotcom/Instagram
मेक्सिको के फुटबॉल खिलाड़ी हिर्विंग लोनाजो ने रविवार को मैच के 35वें मिनट में जैसे ही गोल दागा, जर्मनी का 31 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पिछले वर्ल्ड कप की चैंपियन जर्मनी ने पिछले सात विश्व कप में अपना पहला मैच कभी नहीं गंवाया था। लेकिन इस एक गोल से न सिर्फ जर्मनी का बरसों पुराना रिकॉर्ड टूट गया बल्कि धरती भी हिल गई।


 
FIFA World Cup 2018 Earthquake In Mexico City Triggered After Hirving Lozano Kicked Goal
Mexico - फोटो : Instagram
रूस मे चल रहे फुटबॉल विश्व कप में लोनाजो ने जैसे ही मैच का पहला और इकलौता गोल मारा, हजारों मील दूर बैठे मैक्सिको के लोग इस कदर खुशी में कूदने लगे कि वहां भूकंप आ गया। मेक्सिको सिटी में मौजूद दो सिसमिक सेंसर्स ने धरती के कंपन को रिकॉर्ड किया। इंस्टिट्यूट ऑफ जियोलॉजिकल एंड एटमसफेरिक रिसर्च के विभाग एसआईएमएमएसए (SIMMSA) ने इसकी पुष्टि की है। 

 
FIFA World Cup 2018 Earthquake In Mexico City Triggered After Hirving Lozano Kicked Goal
Mexico - फोटो : Instagram
SIMMSA ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'लोनाजो के निर्णायक गोल मारते ही राजधानी में बड़े पैमाने पर लोगों के कूदने पर कृत्रिम रूप से भूकंप आया।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018 Earthquake In Mexico City Triggered After Hirving Lozano Kicked Goal
Football Fan
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लोगों के कूदने की वजह से धरती में कंपन महसूस किया गया हो। पिछले साल पेरू ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया था। ऐसा ,साल 1982 के बाद पहली बार हुआ। इतने सालों बाद जब देश को यह उपलब्धि हासिल हुई तो फैन्स इस कदर झूमने लगे कि भूकंप बताने वाले ऐप Sismologia Chile पर वॉर्निंग जारी कर दी गई।


 
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018 Earthquake In Mexico City Triggered After Hirving Lozano Kicked Goal
Beast Quake
अमेरिकी रग्बी फ्रैंचाइज सीएटल सीहॉक्स के फैन्स तो अपने जश्न से धरती हिलाने के लिए बदनाम हैं। जनवरी 2011 में टीम के एक मैच को दौरान भूकंप का अध्ययन करने वालों ने 1-2 तीव्रता के भूकंप के बराबर का कंपन रिकॉर्ड किया। इस घटना को 'बीस्ट क्वेक' का नाम दिया गया। तब से वह स्टेडियम पैसिफिक नॉर्थवेस्ट सिसमिक नेटवर्क के शोध का हिस्सा बन गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed