रेप के आरोपी को इस बार ऐसी सजा मिली है कि आप भी पढ़कर हैरान हो जाएंगे। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रेप करने वालों का प्राइवेट पार्ट ही काट देना चाहिए। यहां एक शख्स ने हकीकत में ही बदला लेने के लिए रेप के आरोपी को ऐसी ही सजा दे डाली है।
दक्षिण अफ्रीका में एक शख्स अपनी नौ साल की मासूम से रेप की खबर सुनकर खुद को रोक नहीं पाया और उसने आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। 66 साल के इस आरोपी का प्राइवेट पार्ट कटने के बाद इलाज के दौरान ही मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मगुरु था। यहां एक शख्स को उसकी पत्नी ने बताया कि उनकी 9 साल की बच्ची का धर्म उपदेशक मास मलगास ने रेप किया है। घटना से जुड़े गवाह और पुलिसकर्मी का कहना है कि इस कपल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले आरोपी को ढूंढा और फिर बदला लेने के इरादे से उसके घर पर घुस आए।
बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले तो आरोपी धर्मगुरु को पीटा और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इतना ही नहीं, गंभीर रूप से घायल इस शख्स को ये लोग फिर पुलिस स्टेशन भी ले गए ताकि उसे गिरफ्तार कराया जा सके। पुलिस ने आरोपी को तुरंत चिकित्सा सहायता दिलाने की कोशिश की लेकिन आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि पुलिसकर्मी के मुताबिक, घटना में यह अभी तक साबित नहीं हो सका कि क्या सच में धर्म उपदेशक ने बच्ची से रेप की कोशिश की थी या नहीं। पुलिस ने प्राइवेट पार्ट काटने वाले शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर घटना के वायरल होने पर इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है कि आखिर धर्मगुरु ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं। पूरी दुनिया में धर्मगुरुओं के इस तरह के कृत्य को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। कुछ लोग जहां प्राइवेट पार्ट काटने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसकी निंदा भी कर रहे हैं।