{"_id":"5acd75de4f1c1b533e8b46c5","slug":"due-to-rare-genetic-disorder-little-girl-look-like-pregnant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 हफ्ते की बच्ची के पेट में पल रही इस चीज को देख हैरान हुए डॉक्टर, यकीन करना होगा मुश्किल","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
20 हफ्ते की बच्ची के पेट में पल रही इस चीज को देख हैरान हुए डॉक्टर, यकीन करना होगा मुश्किल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
little girl
तस्वीर में दिख रही इस छोटी सी बच्ची की खौफनाक सच्चाई के बारे में जानकर शायद कोई भी हिल जाएगा। दरअसल इसकी दास्तां है ही कुछ ऐसी। बच्ची को देखने पर मालूम पड़ता है कि यह गर्भवती हो, मगर ऐसा कैसे पॉसिबल हो सकता है। इतनी सी उम्र में भला एक बच्ची कैसे प्रैग्नेंट हो सकती है। अब ये तो आपको खबर पढ़कर ही समझ में आने वाला है।
little girl
इस बच्ची को पैदा हुए 20 हफ्ते भी नहीं हुए थे कि उसका पेट फूलकर इतना बड़ा हो गया कि लगने लगा वह प्रेग्नेंट है। लेकिन लड़की के बड़े पेट की वास्तविकता कुछ और ही है। इसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।डॉक्टर्स तक इस बच्ची में तेजी से आ रहे बदलावों को देखकर हैरान थे।
baby
दरअसल इस बच्ची को यह बीमारी अपने मां-बाप से मिली है। जी हां, असल में यह जेनेटिकल डिस्ऑर्डर है। एक रिपोर्ट के मानें तो अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाले पॉल रिब्किन और केरेन रोड्स की बेटी 'मैडी' अपने जन्म से ही बेहद कमजोर थी। पैदा होने के 20 हफ्ते बाद ही मैडी का पेट इतना फूल गया कि वो प्रेग्नेंट लगने लगी। इस वजह से छोटी सी बच्ची प्रेग्नेंट दिखाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
little girl
यह देखकर पॉल काफी परेशान हो गए क्योंकि मैडी के जन्म से पहले ही वह अपने बेटे को भी खो चुके थे। इनका बेटा पैदा होने के अगले दिन ही मर गया था, जिसका नाम नैथेनियल था। उसे 'पॉलिसिस्टिक किडनी डीजेज' था। यही बीमारी उनकी बच्ची मैडी को थी। इसमें किडनी में पत्थर जैसे सिस्ट हो जाते हैं। ऐसे में किडनी काम करना बंद कर देती है। लेकिन पॉल को किसी भी हाल में अपनी बच्ची को बचाना था इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को अपनी किडनी दी। अब मेडी की हालत पहले से बेहतर है।