हम लोग अक्सर स्वर्ग को लेकर कल्पना करते हैं कि वो कितना खूबसूरत होगा। गोल्डन गेट से एंट्री होकर परियां हमारा स्वागत करेंगी और जब हम नर्क को लेकर सोचतो हैं तो क्या दिमाग में आता है अंधेरी सुरंग जिसमें आग निकल रही हो। सोचिए अगर हमें सच में नर्क नजर आए तो...
47 साल से इस गड्ढे में धधक रही है आग, रहस्य ऐसा लोग कहते हैं 'नर्क का दरवाजा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से 'डॉर टू हेल' की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें तुर्कमेनिस्तान की हैं, जिसमें एक गड्ढा जलता हुआ नजर आ रहा है। तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से 260 किलोमीटर दूर काराकुम रेगिस्तान के दरवेज गांव में मौजूद इस गड्ढे में 47 सालों से आग लगी हुई है।
इस जगह को दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का भंडार कहा जाता था। 1971 में सोवियत संघ के वैज्ञानिकों ने मिथेन गैस को जमा करने के लिए यहां ड्रिलिंग की थी। एक दिन यहां विस्फोट हुआ जिसके बाद 'नर्क के दरवाजे' के नाम से मशहूर ये गड्ढा गैस क्रेटर बना।
A post shared by Chandni Kohar (@shades_of_mylife) on
वैज्ञानिकों ने हादसे के बाद मिथेन गैस को वायुमंडल में फैलने से रोकने के लिए यहां आग लगा दी। उन्हें लगा था कि ये आग एक दो हफ्ते बाद बंद हो जाएगी, लेकिन ये आग आज तक लगातार जल रही है।
A post shared by Chandni Kohar (@shades_of_mylife) on
जिस गड्ढे में आग जल रही है वो 229 फीट चौड़ा है और लगभग 65 फीट गहरा है। आज यह जगह मशहूर टूरिस्ट प्वाइंट बन चुका है। दूर-दूर से लोग 'नर्क के दरवाजे' के नाम से मशहूर इस जगह को देखने आते हैं और इसके साथ अपनी तस्वीरें क्लिक करते हैं।
A post shared by Kinging-It (@wearekingingit) on