अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का न्यूड स्टेच्यू तो याद ही होगा आपको..? जी हां, वही जो 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक आर्टिस्ट ने बनाया था। दरअसल, उनके स्टेच्यू की निलामी हो चुकी है। जानते हैं कितने में बिका..?
नीलामी 28000 डॉलर यानी तकरीबन 19 लाख में हुई है। यह स्टेच्यू जब बनाए गए थे तो इन्हें न्यूयॉर्क एक फेमस पार्क समेत चार अन्य जगहों पर भी लगाया था। उस समय लोगों ने इस स्टेच्यू के साथ खूब सेल्फी और फोटोग्राफी की थी। इन चार स्टूच्यू में से तीन को तोड़ा जा चुका है। उनमें से बचे इकलौते स्टेच्यू की अब निलामी हुई तो यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।
ट्रंप की इस आखिरी न्यूड स्टेच्यू को लॉस एंजेलिस के 4600 ब्लॉक में स्थित हॉलीवुड बुलेवार्ड में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जूलियंस ऑक्शंस ने बुधवार को घोषणा की है कि उसने लॉस एंजिलिस में एक नीलामी में यह कलाकृति 28 हजार डॉलर में बेची। प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है। बता दें अगस्त, 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे तब ये प्रतिमाएं लॉस एंजिलिस ,सैन फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, सियेटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गई थी।
3 of 4
donald trump Statue
- फोटो : getty images/ S.Platt
प्रतिमा खरीदने वाले जैक बैगन्स इसे लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में रखना चाहते थे। जुलियन ऑक्शन के सीईओ डेरेन जुलियन ने कहा कि ट्रंप के इस न्यूड स्टेच्यू को खरीदने के लिए कई लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन वे इसे प्राइवेटली नहीं बेचना चाहते थे। इसी कारण से इस प्रतिमा की निलामी का निर्णय लिया गया। जुलियन को पता था कि अगर ट्रंप चुनाव जीते तो इसकी कीमत और ज्यादा बढ़ जाएगी और बायर्स इसमें दिलचस्पी दिखाएंगे।
4 of 4
donald trump Statue
- फोटो : getty images/ S.Platt
अब वही बायर्स पहले से ही इसे खरीदने के लिए तैयार है। ट्रंप की न्यूड स्टूच्यू बनाने वाले कलाकार जींजर ने 2016 में वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि ये स्टेच्यू मिट्टी और सिलिकॉन से बने हैं, और प्रत्येक का वजन 80 पाउंड है।