फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: यहां दूल्हे नहीं दुल्हनें लेकर आती हैं बारात, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 02 Mar 2018 12:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun three brides at one home set the example for others
marriage
कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन है, लेकिन समय के साथ-साथ आ रहे बदलाव ने इसे फिजूलखर्ची और दिखावे का मंच बना दिया है। आजकल लोग दिखावे के चलते शादी में लाखों-करोड़ों रुपये तक भी खर्च कर देते हैं। अपनी सालों की जोड़ी कमाई को एक झटके में पानी की तरह बहा देते हैं, लेकिन सवाल यह है कि दो लोगों को मिलाने के लिए ये फिजूलखर्ची क्यों की जाती है? 


ऐसे लोगों के लिए उत्तराखंड का जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर ने इस रिवाज को तोड़ते हुए मिसाल कायम की है।
Dehradun three brides at one home set the example for others
marriage
उत्तराखंड का जनजातीय क्षेत्र में लोग शादी में दिखावे के नाम पर होने वाली फिजूलखर्ची को सामाजिक बुराई माना जाता है। दहेज और शादी में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना यहां की संस्कृति है। आम तौर पर दुल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के घर जाते हैं। लेकिन यहां एक ऐसी शादी होने जा रही है, जहां तीन दुल्हन एक साथ बारात लेकर दुल्हे राजा के घर जाएंगी। जौनसार-बावर के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में दूल्हे के घर दुल्हन बरात लेकर जाने की परंपरा है।
Dehradun three brides at one home set the example for others
marriage line
जनजातीय परपंरा के अनुसार देहरादून जिले के इस ग्रामीण इलाकों में आज भी दुल्हन गाजे-बाजों के साथ दूल्हे के घर बरात लेकर पहुंचती है। इसी परपंरा को कायम रखते हुए अटाल के प्रधान ने अपने तीन भाइयों का विवाह जौनसारी रिवाज से एक ही दिन कराने का फैसला किया है। विवाह समारोह आगामी छह मार्च को आयोजित किया गया है। जिसकी तैयारी में ग्रामीण अभी से जुट गए हैं। इस दिन तीन दुल्हन एक साथ बरात लेकर प्रधान के घर पहुंचेंगी। इस शादी समारोह में करीब दो हजार लोग शामिल होंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed