आपने कई बार ट्रेन से यात्रा की होगी, मगर क्या कभी ऐसे रूट पर यात्रा की है, जो बेहद ही खतरनाक और रोमांचक हो। दुनिया भर में कई ऐसे रेलवे रूट्स हैं, जिनमें कुछ रूट पहाड़ों और नदियों से गुजरते हैं, तो कुछ सुरंगों से होकर।
ऑस्ट्रेलिया के कुरांडा सीनिक रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा झरना है। जब ट्रेन यहां से गुजरती है, तो झरने का पानी यात्रियों को जमकर भिगोता है। जापान का एसोमिनामि रेलवे ट्रैक 17.7 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण 1928 में किया गया था।
3 of 4
New Mexico's Cumberts and Tolltech Rail Route
यह दो पहाड़ों के बीच है। न्यू मेक्सिको का कंबर्स और टोलटेक रेल रूट 1980 में बनाया गया था। इस ट्रैक की ऊंचाई काफी ज्यादा है और इसका फ्रेम भी अलग तरह का है। अमेरिका के कॉलोराडो में बने जॉर्जटाउन लूप रेल रूट को दो पहाड़ों को जोड़ने के लिए बनाया गया है।
4 of 4
A Las Nubes Rail Track located in Argentina
इसके नीचे हजारों फीट गहरी खाई और ऊपर फर्राटा भरती ट्रेन सबको रोमांचित करती है। अर्जेंटीना में स्थित ट्रीन ए लास न्यूब्स रेल ट्रैक कुल 21 सुरंगों और 13 पुुलों से होकर गुजरता है। कई बार इतने घुमाव आते हैं कि ट्रेन सांप की तरह पटरियों पर घूमती नजर आती है।