{"_id":"5aaa25d74f1c1b690e8b47b8","slug":"cigarette-smoking-may-cause-hearing-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मोकिंग करने वाले इस खबर को ना पढ़ें, नजर पड़ गई तो आज ही छूट जाएगी सिगरेट","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
स्मोकिंग करने वाले इस खबर को ना पढ़ें, नजर पड़ गई तो आज ही छूट जाएगी सिगरेट
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सिगरेट के शौकीन न पढ़े। अगर गलती से भी उनकी नजर इस खबर पर पड़ गई तो समझो उन्हें सिगरेट से नफरत हो जाएगी। जी हां कारण ही कुछ ऐसा है कि जो सुनेगा उसका यही हाल होगा। फिर वह चाहे सिगरेट पीने का आदी हो या न हो।
demo
यह बात सब जानते हैं कि धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का खतरा है। लेकिन यह बात जानते हुए भी कई लोग सिगरेट पीते हैं। मगर आज हम आपको वो कारण बताएंगे जिससे आपको सिगरेट से नफरत हो जाएगी।
demo
दरअसल, सिगरेट से लोग बहरेपन का शिकार हो सकते हैं। 50,000 से अधिक लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि धूम्रपान करने से धीरे-धीरे सुनने की क्षमता कम होती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
जापान के नेशनल सेंटर ऑफ ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने सालाना स्वास्थ्य जांच से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया, इसमें 50,000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें उनकी जीवन शैली से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
demo
शोधकर्ताओं ने पाया कि कभी-कभार धूम्रपान करने वालों के मुकाबले मौजूदा धूम्रपान करने वाले लोगों में बहरेपन का जोखिम 1.2 से 1.6 तक बढ़ गया है। उन्होंने अध्ययन के दौरान यह भी पाया कि धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों में पांच साल के भीतर बहरेपन का जोखिम कम था।