फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां दुल्हनों को दी जा रही ऐसी ट्रेनिंग, जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

Wed, 17 Oct 2018 09:38 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Brides Are Taught How To Cry On Their Vidaai
bride
एक महिला एक ऐसा ट्रेनिंग सेंटर चला रही है जहां दुल्हनों को रोना सिखाया जाता है। यानी की शादी से पहले यहां लड़कियों को विदाई की ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से ट्रेनिंग प्राप्त लड़कियां इस मामले में फेल हो ही नहीं सकती। यहां से सीख कर गई लड़कियां अपनी शादी में विदाई के वक्त फफक-फफक कर ऐसा रोती हैं कि सुसराल वाले भी बस मुंह ताकते रह जाते हैं। आप सोच रहे होंगे कि क्या फालतू की चीज है लेकिन भैया आज के बदलते ट्रेंड में यह भी जरूरी है।


वैसे शादी के माहौल में खुशियां ही नजर आती है। मगर विदाई का वक्त ही ऐसा होता है जहां घर वाले न चाहकर भी रो देते हैं। दुल्हन के लिए कोई पल खराब होता है तो केवल विदाई का वक्त होता है। हालांकि कई दुल्हन ऐसी भी हैं जिन्हें रोना नहीं आता। ऐसे में तो किसी को रोने की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी न। बस समाज की इसी जरूरत को अपने प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा पूरा कर रही है ये महिला... 
Brides Are Taught How To Cry On Their Vidaai
aa
जी हां, प्रचार भी खूब जोरो का चल रहा है। तभी यह खबर सामने आई है। दूर-दूर के इलाकों में भी अब तो इसी की बात की जा रही है। दुनिया के लिए यह अजीब जरूर हो सकता है लेकिन वक्त ने बता दिया है कि समाज को इसकी जरूरत भी है। बता दें शादी में दुल्हन को विदाई के वक्त की एकएक चीज सिखाई जाती है ताकी सब परफेक्ट हो। कई दुल्हन इतनी नरवस हो जाती हैं कि उन्हें रोना ही नहीं आता। जैसे किसी सदमे में इंसान के साथ होता है ऐसा ही कुछ शादी की विदाई के वक्त भी हो सकता है। इसमें इंसान न तो रो पाता है और न ही हंस पाता है। इस प्रशिक्षण संस्थान में ऐसी ही मुश्किलों से बचना सिखाया जाता है। 
 
Brides Are Taught How To Cry On Their Vidaai
bride
ये आपके लिए चौंकने वाली बात हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा ही कोर्स शुरू हुआ है भोपाल में... यहां राधा रानी नाम की महिला ये सब ट्रैनिग देती हैं। ये ऐसी संस्था है जहां सात दिन का कोर्स कराया जाता है। इस कोर्स में उन लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाता है जिनकी शादी होने वाली होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brides Are Taught How To Cry On Their Vidaai
bride
यहां दुल्हन को प्रॉपर तरीके से रोने की एक्टिंग सिखाई जाती है। राधा का मानना है कि आज को दौर में शादी भले ही पैसे से पूरी हो जाती हो पर रोना तो घर वालों को ही होता है और यह काम बहुत ही मुश्किल से होता है, इसलिए ही यह कोर्स शुरू किया गया है ताकि दुल्हन अपनी विदाई के समय रोते हुए नेचुरली दिखाई पड़ सके। 

 
विज्ञापन
Brides Are Taught How To Cry On Their Vidaai
bride
राधा का कहना है कि उनके पास कई लड़कियां ट्रेनिंग भी लेने आती है। दरअसल, आज कल की शादियों में लड़कियों की यही डिमांड रहती है कि उनकी शादी यादगार बन जाए और शादी में होने वाली हर एक्टिविटी एकदम रियल लगे। शादी की एल्बम की तस्वीरों में रियल जान डालने के लिए ही दुल्हन ये जद्दोजहद करती है। इसके लिए कई लड़कियां यहां ट्रेनिंग भी लेने आती है।      
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed