फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन ने मौत को खुद लगाया गले, पति बनाता रहा लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले

Sun, 29 Jul 2018 05:10 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
bride in mathura commits suicide husband make live video goes viral

ससुरालियों से तंग आकर एक बहू ने फांसी लगा ली, ये तो बहुत आम बात है लेकिन उसका पति इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा ये बात शायद सबको हजम न हो। थाना हाईवे इलाके में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सबके सामने आया है। आपको बता दें कि आत्महत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवाहिता आत्महत्या कर रही है जबकि उसका पति व ससुराल वाले उसके कमरे के बाहर खड़े होकर खिड़की से वीडियो बना रहे हैं। विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

bride in mathura commits suicide husband make live video goes viral

इंसानियत को शर्मशार कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल मथुरा के प्रेम नगर गांव की रहने वाली गीता की शादी 22 अप्रैल 2015 को थाना हाइवे की बुद्ध बिहार कॉलोनी के रहने वाले राजकपूर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से गीता को उसके ससुराल वाले परेशान करने लगे थे। वह उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर मे काफी झगड़ा हुआ था। 

bride in mathura commits suicide husband make live video goes viral
demo pic

झगड़े से परेशान होकर गीता अपने आप को रोक न सकी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि गीता कमरे में आत्महत्या कर रही थी और उसका पति राजकपूर व अन्य ससुराल वाले उसकी इस मौत का वीडियो बना रहे थे। 12 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में गीता की ननद और उसकी सास उसे कसम देकर रोकने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन उसका पति उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bride in mathura commits suicide husband make live video goes viral
demo pic

वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह लोग केवल बातों के जरिए उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे जबकि किसी ने उसके कमरे में घुसकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और गीता के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों के कहने पर पुलिस ने दहेज और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति राजकुमार और सास विमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की दोबारा से जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed