{"_id":"5bd44d01bdec22699741353c","slug":"bride-entry-done-in-marriage-through-crane-suddenly-all-guests-started-screaming","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रेन के जरिए शादी में करा रहे थे दुल्हन की एंट्री, अचानक हुआ कुछ ऐसा चीखने लगे सारे मेहमान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
क्रेन के जरिए शादी में करा रहे थे दुल्हन की एंट्री, अचानक हुआ कुछ ऐसा चीखने लगे सारे मेहमान
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bride
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल की शादियां असल में शादी नहीं बल्कि ड्रामे में तब्दील होती जा रही हैं। कुछ नया करने के चक्कर में नाटकबाजी इतनी ज्यादा हो गई है कि कई बार बड़ा नुकसान तक उठाना पड़ जाता है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के लिए दुल्हन को विवाह स्थल पर लाया जा रहा है। लेकिन ये क्या...
विज्ञापन
Bride
दुल्हन को एक क्रेन के जरिए वरमाला के लिए लाया जा रहा है। ये नजारा देखकर पहले सब नॉर्मल रहते हैं और खुश होते हैं लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में ऐसा मोड़ आता है कि अचानक सबकी चीख निकल पड़ती है। जी हां, 42 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
screenshot
किसी ने सही ही कहा है 'जितना सादा उतना अच्छा'। दरअसल ये कहावत यहां फिट बैठती है। अगर इतनी चौचलेबाजी न होती तो सब सही होता। अगर वरमाला के लिए दुल्हन की ऐसी एंट्री न हुई होती तो यकीनन यह हादसा भी न होता। दरअसल हुआ यूं कि जब दुल्हन को एक पालकीनुमा स्टैंड पर खड़ा करके एक क्रेन के जरिए वरमाला के लिए लाया जा रहा था अचानक वह पालकी क्रेन के हुक से खुलकर करीब दो मंजिला मकान जितनी ऊंचाई से नीचे आ गिरती है।
screenshot
ये नजारा अपनी आंखों के आगे देखकर सबकी जान हलक में आ जाती है और सब दुल्हन को उठाने के लिए दौड़ते हैं। बताना चाहेंगे कि इस वीडियो से यह साफ नहीं हो रहा है कि यह वीडियो कहां और कब फिल्माया गया है लेकिन यू ट्यूब पर यह वीडियो हाल ही अपलोड किया गया है। वहीं व्हाट्स एप के कई ग्रुप में भी यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को भेजने वाला लोगों से अपील कर रहा है कि शादी में कृपया ऐसी नाटकबाजी से बचकर रहें वरना दुर्घटना हो सकती है।
चलिए अब आपको यह वीडियो भी दिखा देते हैं....
चलिए अब आपको यह वीडियो भी दिखा देते हैं....