{"_id":"5b27632a4f1c1bda6e8b8a41","slug":"bride-dumps-fiance-on-wedding-morning-due-to-unpaid-party-bill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन दुल्हन ने किया ब्रेकअप, बाद में दोस्तों के संग किया कुछ ऐसा, देखकर उड़े सबके होश","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शादी के दिन दुल्हन ने किया ब्रेकअप, बाद में दोस्तों के संग किया कुछ ऐसा, देखकर उड़े सबके होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
WEDDING CAKE
एक दुल्हन ने शादी के दिन ही मंगेतर से ब्रेकअप कर लिया और दोस्तों के साथ उसी जगह घूमने चली गई जहां वे बतौर कपल हनीमून मनाने वाले थे। दुल्हन उसी ड्रेस में दोस्तों के साथ घूमने गई जिसे उसने शादी के लिए खरीदा था। जानें क्यों किया ब्रेकअप...
Harriet Butler, 32
रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के डोरसेट की रहने वाली दो बच्चों की मां हैरियट बटलर ने इसलिए अपने मंगेतर केविन रोजर्स से अलग होने का फैसला किया क्योंकि लड़के ने शादी के वेन्यू (होटल) का बिल पे नहीं किया था।
Harriet Butler, 32
दुल्हन ने कहा कि बात सिर्फ पैसों की नहीं है। दिक्कत ये है कि यह चेहरे पर एक तमाचे की तरह था कि उसने होटल का बिल पे नहीं करने के बारे में मुझसे बात भी नहीं की। महिला ने मंगेतर को छोड़ दिया और अपने दोस्तों के साथ पार्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harriet Butler, 32
बताया जाता है कि शादी वाले दिन की सुबह 32 साल की महिला ने 41 साल के मंगेतर से अलग होने का फैसला किया। महिला ने 81 हजार रुपये में अपनी शादी के लिए स्पेशल ड्रेस खरीदी थी। उसी ड्रेस में उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी की।
विज्ञापन
Harriet Butler, 32
दोनों ने पहले से हनीमून भी प्लान कर लिया था। हैरियट ने कहा- 'चूंकि सभी लोग (दोस्त) वहां थे, इसलिए मैंने सोचा कि इसे इन्जॉय करते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान महिला ने फोटोग्राफर को भी बुलाया और तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन मंगेतर का फोन नहीं उठाया।