फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालिक की जान बचाने के लिए तीन-तीन शेरों से भिड़ गया कुत्ता, इसके बाद जो हुआ...

Mon, 23 Jul 2018 06:42 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Brave Dog Saves Master life From Lions in Gujarat
dogs master
आज हम आपको एक हैरतअंगेज घटना के बारे में बताएंगे। यकीनन इसके बारे में सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएं। जी हां, जिस किसी ने इस घटना के बारे में सुना उसे इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया लेकिन यही हकीकत है। दरअसल, एक कुत्ते ने तीन-तीन शेरों से टक्कर लेकर अपने मालिक की जान बचाई ली। कुत्ते ने अपने मालिक के प्रति वफादारी का ऐसा सबूत पेश किया है जिसकी कायल पूरी दुनिया हो गई है।   

 
Brave Dog Saves Master life From Lions in Gujarat
dogs master
पेश की वफादारी की ऐसी मिसाल...
अपने मालिक के ऊपर तीन खूंखार शेरों को हमला करते हुए देख कुत्ते से रहा नहीं गया और उसने अपनी सूझ-बूझ से ना सिर्फ अपने मालिक और अपनी जान बचाई बल्कि कई भेड़ों की भी जान की रक्षा की। इस घटना की खबर सुनकर इलाके के लोग सन्न रह गए। 
 
Brave Dog Saves Master life From Lions in Gujarat
Injured man
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो ये घटना गुजरात के अमरेली की है। यहां अमबार्डी गांव का एक चरवाहा अपनी भेड़ें चराने जा रहा था कि इसी दौरान वहां तीन खूंखार शेर आ गए और फिर शेरों ने भेड़ों पर हमला करने की कोशिश की। चरवाहे ने जब अपनी भेड़ों को शेरों से बचाना चाहा तो तीनों शेर चरवाहे पर झपट पड़े। इसके बाद जो हुआ हैरान कर देने वाला था...
विज्ञापन
विज्ञापन
Brave Dog Saves Master life From Lions in Gujarat
loin
जब चरवाहे के पालतु कुत्ते ने अपने मालिक को तीन शेरों के बीच में घिरा हुआ पाया तो उसने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। चरवाहे की किस्मत अच्छी थी जो उसके पास उसका वफादार कुत्ता था। नहीं तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था। जब कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो उसके भौंकने की आवाज सुनकर आस-पास के दर्जनों लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
Brave Dog Saves Master life From Lions in Gujarat
dog and loin
लोगों की भीड़ देखकर शेर वहां से भाग निकले। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में चरवाहे के शरीर पर शेरों के पंजों की हल्की खरोंचें आई हैं जिससे वह घायल हो गया है। लेकिन बड़ी बात ये है वफादार कुत्ते की सूझबूझ से वह तीन शेरों का निवाला बनने से बच गया। इस तरह से कुत्ते ने न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि साथ में अपने मालिक और झुंड की कई भेड़ों की भी जान भी बचाई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed