फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Boy wrote an Romantic letter to the girl her boyfriend gave such an answer that everyone appreciated

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह लव लैटर, वजह बड़ी ही दिलचस्प

Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Boy wrote an Romantic letter to the girl her boyfriend gave such an answer that everyone appreciated
love Letter
एक प्रेम संदेश और उस पर दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। बता दें यह मामला कैलिफोर्निया का है।
विज्ञापन

यहां लॉन्ग बीच के रहने वाले डैनी ने एक लड़की को बहुत ही खूबसूरत अंदाज प्रेम पत्र लिखकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने दिया। सोशल मीडिया पर जब ये मामला लोगों के सामने आया तो प्रपोजल लेटर और उस पर दिया गया जवाब दोनों ही बेहद अनोखे तरीके से लिखे गए हैं, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग लड़की के ब्वॉयफ्रेंड के जवाब की बेहद तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Boy wrote an Romantic letter to the girl her boyfriend gave such an answer that everyone appreciated
screen shot
दरअसल लव लेटर में डेनी ने लिखा, मैंने जितनी भी लड़कियों को देखा है, तुम उनमें सबसे खूबसूरत हो। मुझे मैसेज करना (अगर तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड नहीं हो तो)- डेनियल। मैं नहीं जानता कि तुम्हें ड्रिंक पसंद आया भी होगा या नहीं, लेकिन मैं तुम्हें केवल एक लेटर देने के लिए तुम्हारी क्लास में नहीं आ सकता था। इस तरह का प्रेम संदेश पाकर तो हर लड़की को अच्छा ही महसूस होगा, लेकिन डेनियल ने कंडिशन रखी थी कि अगर लड़की का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं हो तभी वह उसे रिप्लाई करे, इसके बाद लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने जवाब दिया। 
 
विज्ञापन

उसने लिखा, हेलो डेनियल, जिस लड़की को तुमने आज स्टारबक्स की ड्रिंक दी थी, मैं उसका ब्वॉयफ्रेंड हूं। मैं तुम्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं क्योंकि तुम्हारी वजह से उसके चेहरे पर मुस्कान आई और बहुत ही क्लासी प्रपोजल था। तुमने लिखा था कि अगर ब्वॉयफ्रेंड है तो रिप्लाई मत करना, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे ही तुम्हें मैसेज करना चाहिए ताकि तुम इस बारे में जान सको।
 

Boy wrote an Romantic letter to the girl her boyfriend gave such an answer that everyone appreciated
screen shot
बाद में डेनियल ने खुद ट्विटर पर लव लेटर और ब्वॉयफ्रेंड के जवाब की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, मैं 200 लोगों की क्लास के अंदर उस लड़की को यह लेटर देने गया और मुझे यह जवाब मिला। मैं तो मर ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed