पब्लिंक में स्टंट करना कुछ लोगों के पेशे से जुड़ा हुआ होता है। कुछ लोग पब्लिक में कभी कभी इतना खतरनाक काम करते हैं कि उन्हें अपनी जान की भी फिक्र नहीं होती है। कुछ वैसा ही कारनामा चीन के रहने वाले एक आदमी ने किया। उसने ये नहीं सोचा कि ये खतरनाक काम करते वक्त उसकी जान भी जा सकती है। उस आदमी का नाम 'शी पिंग' है।
मधुमक्खियों से कटवा लिया अपने शरीर का हर एक अंग, वजह चौंकाने वाली है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल चीन का रहने वाला ये आदमी शहद का व्यापार करता है, जिसकी उम्र मात्र 25 साल है। उसने अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा कारनामा कर डाला कि आस पास के मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें... ये आदमी हर रोज खाता है छिपकली, नहीं रह सकता इसके बिना
वो इस तरह के कारनामें बहुत सालों से करता आ रहा है। दरअसल उसने 460,000 मक्खियों से अपने पूरे शरीर को ढक लिया। वो ऐसा काम करते वक्त थोड़ा नर्वस था। उसके अंदर डर था लेकिन इन मक्खियों के साथ वो घंटों खड़ा रहा।
ये भी पढ़ें.. 50 घंटे तक लगातार करती रही 'किस', जीत लाई अनोखा इनाम, देखें तस्वीरें..
अपने शहद को अच्छे दाम पर बेचने के लिए उसने ऐसा कदम उठा लिया जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। उसने बीच सड़क पर खड़़ा होकर सबके ध्यान अपनी ओर इसलिए खींचा क्योंकि लोग उसके शहद को खरीदें।
ये भी पढ़ें... यहां दूल्हे की जरूरत नहीं, दुल्हन अकेले ही कर लेती है शादी