फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पता नहीं था कलेक्टर है, बाबा ने सिर पर उतार कर रख दी चप्पल, फिर जो हुआ...

Thu, 03 May 2018 02:49 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Baba tried to give bless to district collectors with his foot slippers at tamil nadu
collector
इसे आस्था कहें या अंधविश्वास..? अब इस मामले को ही ले लीजिए। तमिलनाडु में एक शख्स जो खुद को पहुंचा हुआ बाबा बताकर स्थानीय कलेक्टर के सिर पर चप्पल रखकर उन्हें आशीर्वाद देने लगा। इस घटना के बाद बाबा के साथ जो हुआ सो हुआ लेकिन अन्य बाबाओं का क्या जो ऐसा ही करते हैं..? जी हां, पढ़े-लिखे होने के बावजूद लोग खुशी-खुशी ऐसे फर्जी बाबाओं की कही सारी बातें मानने को तैयार हो जाते हैं। 
Baba tried to give bless to district collectors with his foot slippers at tamil nadu
TANTRIK
लेकिन यहां कलेक्टर के सिर पर चप्पल रखना बाबा को भारी पड़ गया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और जमकर पीटा। मामला तमिलनाडु राज्य के सलेम जिले का है। दरअसल, सलेम की जिलाधिकारी रोहिणी रामदास और अन्य अधिकारी जिला मुख्यालय में साप्ताहिक दिवस पर लोगों की शिकायत सुनने के लिए पहुंचे थे। 
 
Baba tried to give bless to district collectors with his foot slippers at tamil nadu
police
इस दौरान एक स्वयंभू बाबा कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारियों के सिर पर चप्पल रख आशीर्वाद देने की कोशिश करने लगा। स्थानीय खबरों के मुताबिक घटना के वक्त जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी लोगों की शिकायतों से जुड़े आवेदन ले रहे थे। उस समय अरुमुगुम नाम का शख्स लाइन से बाहर निकला और सीधा कलेक्टर के पास पहुंचा और सिर पर चप्पल रखने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba tried to give bless to district collectors with his foot slippers at tamil nadu
डेमो पिक
स्वयंभू बाबा को चप्पल उतारते हुए जिलाधिकारी ने देख लिया और वह तुरंत अपने स्थान से हट गई। इससे बाबा उनके सिर पर चप्पल नहीं रख पाया। बाद में उस शख्स ने अन्य अधिकारियों के सिर पर चप्पल रखने की कोशिश की, लेकिन वो भी वहां से हट गए। तब पूरे घटनाक्रम को देख रही भीड़ ने बाबा की इस हरकत पर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

 
विज्ञापन
Baba tried to give bless to district collectors with his foot slippers at tamil nadu
TANTRIK
हालांकि बाद में पुलिस ने उसे भीड़ के कब्जे से छुड़वाकर पुलिस थाने में सौंप दिया। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बाबा पूर्व में इस तरह की हरकत कर चुका है। लोगों का कहना है कि खुद को बाबा कहलवाने वाला शख्स लोगों के सिर पर चप्पल रख उन्हें आशीर्वाद देता है। वह पहले भी सिर चप्पल रखने की ऐसी  कोशिश कर चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed