फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 साल की महिला के प्रेग्नेंट होने की खबर पर सन्न रह गए डॉक्टर्स, अब सामने आई असली सच्चाई

Wed, 23 May 2018 10:20 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
70 year old woman become pregnant reports shocked doctors

70 साल की उम्र में कई लोग चलने-फिरने के भी काबिल नहीं रहते हैं और ऐसे में 70 साल की एक महिला ने दावा किया है कि वह 6 महीने की प्रेग्नेंट है। मैक्सिको के सिनालोआ में रहने वाली मारिया डी लालूस ने बाकायदा अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट्स भी मीडिया में शेयर की हैं। पहले से ही 7 बच्चों की मां बनीं इस महिला की रिपोर्ट्स देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए हैं।

70 year old woman become pregnant reports shocked doctors

मारिया का कहना है कि उनके पैरों में दर्द है। बार-बार उल्टियां हो रही हैं। ठीक वैसे ही जैसा प्रेग्नेंसी के दौरान होता है। उन्होंने अबतक 10 बार अलग-अलग जगह सोनोग्राफी कराई है और डॉक्टर्स भी ये देखकर हैरान हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि वह जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

70 year old woman become pregnant reports shocked doctors
pregnancy

अगर मारिया बच्चे को जन्म देती हैं तो वह दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। इससे पहले खबर आई थी कि पंजाब की दलजिंदर कौर ने साल 2016 में 70 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि दलजिंदर ivf तकनीक से प्रेग्नेंट हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
70 year old woman become pregnant reports shocked doctors
pregnancy

वैसे आपको बता दें कि मैक्सिको की 70 वर्षीय मारिया डी लालूस ने प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने ये साफ नहीं किया है कि वह किस तरह प्रेग्नेंट हुई हैं या उन्होंने भी किसी तरह की फर्टीलाइजेशन तकनीक का सहारा लिया है। डॉक्टर्स की मानें तो अगर वह बच्चा जन्म देती हैं तो सिजेरियन तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाएगा। वरना उनकी जान को खतरा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed