अक्सर प्यार की खातिर लोग कुछ भी कर गुजरते हैं, लेकिन एक लड़की ने प्यार की खातिर जो किया उसने दुनिया को दंग कर दिया। इस मासूम सी दिखने वाली लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए अपने शरीर के साथ जो किया वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
चीन की 15 साल की ली ही डैने का उसके ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी ली अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग नहीं हो पाई और खुद को बदलने का फैसला किया।
ली ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फिर से हासिल करने के लिए खूबसूरत और हॉट दिखने का फैसला किया। इसके लिए आंख, होंठ, गाल, नाक, ब्रेस्ट और यहां तक कि बॉडी के अन्य हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई।
चीन की ये लड़की अब जीती जागती गुड़िया की तरह नजर आती है। जबकि पहले की तस्वीर में वह मासूम लड़की दिखती थी।
इसकी खूबसूरती को जिसने देखा बस देखता ही रह गया, जल्द ही 5 लाख लोग इस लड़की के सोशल मीडिया पेज से जुड़ गए।