फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Water on The Moon: इस चंद्रमा पर छिपा है रहस्यमयी महासागर! वैज्ञानिकों ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 16 Jan 2022 02:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Water on The Moon saturn moon mimas may be hiding a ocean study finds
इस चंद्रमा पर छिपा है रहस्यमयी महासागर! - फोटो : iStock

दुनियाभर के वैज्ञानिक चंद्रमा पर पानी की खोज करने में लगे हुए हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि शनि ग्रह के एक चंद्रमा पर पानी होने के संकेत मिले हैं। उनका कहना है कि सौर मंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह के चंद्रमा पर 32 किलोमीटर मोटी बर्फ की परत है। 



खगोलविदों का कहना है कि शनि ग्रह के इस चंद्रमा का नाम मीमास है जिस पर बर्फीली परत के नीचे एक रहस्यमयी महासागर भी है। मीमास शनि के सबसे नजदीक स्थित एक बड़ा चंद्रमा है जो 395 किमी का है। यह गुरुत्वाकर्षण के कारण सबसे ज्यादा गोल है और सबसे छोटा खगोलीय पिंड है। विशेषज्ञों का कहना है कि तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि मीमास चंद्रमा पर तरल पानी के संकेत नहीं है। आईए जानते हैं वैंज्ञानिकों ने शनि के चंद्रमा के बारे में क्या-क्या बताया है।

Water on The Moon saturn moon mimas may be hiding a ocean study finds
इस चंद्रमा पर छिपा है रहस्यमयी महासागर! - फोटो : iStock
विशेषज्ञों का कहना है कि कोलोराडो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सिमुलेशन से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उनका कहना है कि मीमास चंद्रमा पर मौजूद बर्फ की मोटी परत के नीचे एक महासागर छिपा है। नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान की जांच से साल 2014 में पता चला था कि इस चंद्रमा की सतह में पानी हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।  
Water on The Moon saturn moon mimas may be hiding a ocean study finds
इस चंद्रमा पर छिपा है रहस्यमयी महासागर! - फोटो : Pixabay


एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों की टीम ने इस चंद्रमा के आकार और उसकी बनावट से संबंधित विशेषता की पता लगाने की कोशिश की। यह देखा गया है कि इसकी आंतरिक गर्मी से बहते पानी की स्थिति बन पाएगी या नहीं। शनि के छल्लों के सबसे नजदीक इस चंद्रमा को सैटर्न I के नाम से भी जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Water on The Moon saturn moon mimas may be hiding a ocean study finds
इस चंद्रमा पर छिपा है रहस्यमयी महासागर! - फोटो : iStock

मीमास के ऊपर सतह पर पिघलने के कोई भी सबूत नहीं पाए हैं। इस नई स्टडी के चीफ एलिसा रोडेन का कहना है कि मीमास को देखने से पता चलता है कि यह एक छोटी, ठंडी, मृत चट्टान जैसा है। मीमास को बर्फीले चंद्रमाओं के साथ रखकर देखेंगे, तो लगेगा कि इस पर महासागर मौजूद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed