Vladimir Putin: पुतिन को ‘पागल’ बताने वाली रूसी मॉडल की मिली लाश, जानिए ग्रेटा वेडलर के बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की मॉडल ग्रेटा वेडलर ने जनवरी 2021 में पुतिन के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट लिखा था। मॉडल ने अपने इस पोस्ट में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मनोरोगी (Psychopath) बताया था। इसके एक महीने के बाद ही ग्रेटा वेडलर की हत्या हो गई थी।
रूसी मॉडल ने अपने पोस्ट में पहले ही आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि रूस की अखंडता बचाए रखने की वजह से एक दिन मेरा ट्रैजिक अंत होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रेमी दिमित्री कोरोविन ने ही ग्रेटा वेडलर हत्या की थी। दिमित्री कोरोविन ने स्वीकार किया था कि मॉस्को में पैसे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद उसने वेडलर का गला घोंट दिया था। इसका पुतिन को लेकर उसके राजनीतिक विचारों से कोई लेना-देना नहीं है।
बताया जा रहा है कि जहां पर ग्रेटा वेडलर का शव रखा गया था वहीं कोरोविन सोया हुआ था। कोरोविन ने खुलासा करते हुए कहा है कि एक होटल के कमरे मॉडल के शव के साथ तीन दिन तक था सोया था और लाश को एक सूटकेस में रखा था।
दिमित्री कोरोविन ने बताया है कि तीन दिन बीत जाने के बाद 300 मील दूर जाकर लिपेत्स्क इलाके में वेडलर की लाश कार के बूट में छोड़ दिया था। इसके बाद वह मॉडल के सोशल मीडिया पर फोटो और संदेश पोस्ट करता रहा जिससे लोगों को लगे कि वह जिंदा है।