फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने के अंदर पहुंच इस बंदर ने किया ऐसा कारनामा कि हो गया वायरल

Wed, 09 Oct 2019 07:04 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Oct 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
viral video monkey sit on police head
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूं तो पुलिसवालों को देख खूंखार अपराधियों की भी हवा टाइट हो जाती है, लेकिन इन दिनों एक बंदर ने पुलिस अधिकारी की जान आफत में डाल दी है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो ये मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल होना बनता भी है क्योंकि यह बंदर थाने के अंदर पहुंचते ही सीधे थाना प्रभारी के कंधे पर जा बैठा।

viral video monkey sit on police head
थाना प्रभारी के कंधे पर बैठा बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि बंदर कोतवाली में बैठे प्रभारी के कंधे पर बैठकर सिर के जुएं बीनने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बना लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद अब पूरे शहर में लोग बंदर और कोतवाल की ही बातें कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीएल सुप्रिटेंडेंट राहुल श्रीवास्तव ने भी शेयर किया है।
 



 

viral video monkey sit on police head
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आप आगे देख सकते है कि बंदर काफी देर तक कोतवाल के कंधे पर बैठकर आराम से जुएं निकालता रहा और कोतवाल प्रभारी चुप चाप बैठकर अपने सिर से जुएं निकलवाते रहे। शायद अगर वो जरा सा भी हिलते तो उन्हें बंदर की मार-खानी पड़ जाती है, क्योंकि बंदर जब जुएं निकालते हैं तो उन्हें डिस्टर्बेंस बिलकुल भी पसंद नहीं है। इस वजह से एक-दूसरे को बिना परेशान किए दोनो लोग अपने काम में व्यस्त दिख रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
viral video monkey sit on police head
थाना प्रभारी के कंधे पर बैठा बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 20 मिनट बाद बंदर अपने आप कोतवाल के सिर से उतर कर परिसर में लगे पेड़ पर चढ़ गया। बंदर के कोतवाल के सिर से उतरने के बाद वहां मौजूद लोगों के जान में जान आई। सोशल मीडिया पर बंदर के जुएं निकालने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed