{"_id":"684a51d37d912772730122cd","slug":"viral-video-hand-pump-is-somewhere-and-water-is-coming-out-from-somewhere-watch-jugaad-video-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: क्या कारीगरी है? हैंडपंप कहीं और है पानी कहीं और से निकलेगा, जुगाड़ देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: क्या कारीगरी है? हैंडपंप कहीं और है पानी कहीं और से निकलेगा, जुगाड़ देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा
Viral Video: सोशल मीडिया पर दुनियाभर की अजीगोगरीब और अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। दुनिया के किसी कोने में कोई भी घटना घटती है उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अजीबोगरीब वीडियो और फोटो लोगों के ध्यान को अपनी तरफ खींचते हैं। आपने भी कई ऐसे वीडियो और फोटो देखे होंगे, जिन्हें देखने को लोगों का दिमाग घूम जाता है। अब इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?
वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह हैंडपंप लगाया गया है, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि उस हैंडपंप के चारों तरफ सड़क बना दी गई है। सीमेंट की सड़क बनाने की वजह से वो हैंडपंप उसमें आधा समा गया है।
हैंडल बाहर है, लेकिन जहां से पानी निकलता है, वो सड़के के भीतर दिख रहा है। हैंडपंप उसके बाद भी काम कर रहा है, क्योंकि ऐसा करने से पहले उसमें एक जुगाड़ लगा दिया गया है। दरअसल, हैंडपंप के मुंह, जहां से पानी बाहर निकलता है, उसे लंबा करके सड़क के बाहर तक ले आया गया है। हैंडपंप चलाने पर सड़क के एक किनारे पानी निकल रहा है। हालांकि, सबसे हैरानी की बात यह है कि कोई अकेले पानी पीने जाएगा तो वो नहीं पा पाएगा।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर contentkikamii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 36 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स का कहना है कि- और कोई अकेले आदमी को पानी पीना होगा तो? एक अन्य शख्स ने कहा- किसी अकेले को प्यास लगेगी तो कैसे?एक और शख्स ने कहा- ये है असली टेक्नोलॉजी। एक शख्स ने लिखा है- पहले हैंडपंप आया या सड़क।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।