{"_id":"5dcf690b8ebc3e547e046893","slug":"unsolved-mysteries-of-the-world-whose-answers-have-not-been-found-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के वो पांच रहस्यमयी स्थान, जिनकी गुत्थी सुलझाने में आज भी नाकाम हैं वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के वो पांच रहस्यमयी स्थान, जिनकी गुत्थी सुलझाने में आज भी नाकाम हैं वैज्ञानिक
दुनिया में आज भी कई रहस्य अनसुलझे ही हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से पर्दा तो हटा दिया है, लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यमयी चीजों का जवाब आज तक वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ पाये हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में, जो आज भी सबके लिए अबूझ पहेली ही बने हुए हैं।
2 of 6
डेथ वैली का रहस्य
- फोटो : Social media
कैलिफोर्निया के डेथ वैली में मौजूद खिसकते हुए पत्थरों का रहस्य वैज्ञानिक आज तक नहीं समझ पाये हैं। यहां अलग-अलग वजन के कई ऐसे पत्थर हैं, जिन्हें देखने पर लगता है कि वो घिसटते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यहां घिसटने के सबूत भी मिलते हैं, लेकिन कोई इन पत्थरों को घसीट रहा है, यह रहस्य ही है।
3 of 6
डांसिंग प्लेग
- फोटो : Social media
साल 1518 में फ्रांस के एक शहर स्ट्रासबर्ग में अचानक कई लोगों ने नाचना शुरू कर दिया था। दिन से रात हो जाती और फिर रात से दिन, लेकिन लोगों का नाचना बंद नहीं होता। ऐसे ही नाचते-नाचते कई लोगों की मौत भी हो गई थी। इसे 'डांसिंग प्लेग' नाम दिया गया, लेकिन यह रहस्य आज भी अनसुलझा ही है कि आखिर इन लोगों को क्या हुआ था?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्टोनहेन्ज
- फोटो : Social media
इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित स्टोनहेन्ज अब तक सभी के लिए रहस्य ही है। ग्रेनाइट के इन विशाल पत्थरों पर आठ भाषाओं अंग्रेजी, स्पेनिश, स्वाहिली, हिन्दी, हिब्रू, अरबी, चाइनीज और रशियन में लिखी लाइनें अनसुलझी पहेली हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि हो सकता है कि इन पत्थरों की कोई खगोलीय विशेषता हो, लेकिन इन पत्थरों पर लिखी लाइनों का मतलब अब तक कोई जान नहीं सका है।
विज्ञापन
5 of 6
नाजका लाइन्स
- फोटो : Social media
पेरू के नाजका रेगिस्तान में बनी ये आकृतियां वैज्ञानिकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं। माना जाता है कि ये आकृतियां 200 ईसा पूर्व से इसी तरह-इसी जगह पर मौजूद हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां एलियंस के विमान यानी यूएफओ उतरे थे, ये उसी के निशान हैं, लेकिन यह अब भी एक रहस्य ही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।