फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी परंपरा : जीवित रहते अगर पूरी नहीं हो सके ख्वाहिश, तो मरने के बाद मठ के ऊपर कार, जीप जैसी आकृतियां बनवाते हैं लोग

Fri, 20 Nov 2020 04:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Unique tradition after the death, people make car jeep like idols above the monastery for fulfilled desire
अनोखी परंपरा - फोटो : सोशल मीडिया

आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी भी व्यक्ति के मृत्यु हो जाने पर उसकी पसंद की चीज की मूर्ति उसके मठ (जहां उसे दफनाया गया हो) पर बनाई गई हो। अगन नहीं सुना, तो कोई बात नहीं। हमारे देश भारत में ही एक ऐसा आदिवासी समाज है, जहां इस तरह की अनोखी परंपरा चलन में है। यहां किसी व्यक्ति के मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार के बाद उस व्यक्ति के मठ पर उसकी पसंद की वस्तु की मूर्ति बनाई जाती है।

Unique tradition after the death, people make car jeep like idols above the monastery for fulfilled desire
अनोखी परंपरा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, छत्तीसगढ़ में धमतरी पहुंचेंगे, तो मठों पर बैलगाड़ी, जीप, स्कूटर जैसी कई आकृतियां दिखेंगी। धमतरी के बेलरगांव में गोंड समाज कई साल पुरानी अपनी इस परंपरा और रीति-रिवाज निभा रहे हैं। इस अनोखी परंपरा में मृत व्यक्ति के मठ पर उसकी पसंदीदा वस्तुओं की आकृति बनाई जाती है। हालांकि, ऐसा क्यों किया जा रहा है इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पाता है।

Unique tradition after the death, people make car jeep like idols above the monastery for fulfilled desire
अनोखी परंपरा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चबूतरानुमा मठ के ऊपर मृतक के पसंद की वस्तुओं की आकृति बनाई जाती है। आमतौर पर पुरुष मठ में बैलगाडी, घोड़ा, हाथी, भाला पकड़े दरबान, जीप, कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर की आकृति बनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique tradition after the death, people make car jeep like idols above the monastery for fulfilled desire
अनोखी परंपरा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं महिला मठ में सिर्फ कलश ही बनाने का रिवाज है। अब ये परंपरा दीगर समाजों मे भी शुरू होने लगी है। इसके साथ ही मरने वाले को लोगों को जिस नाम से जाना जाता है, या फिर वे मशहूर रहते हैं, उसी तरह का मठ उस व्यक्ति का बनाया जाता है। इस समुदाय में एक शख्स बहादुर नाम से मशहूर था। इसलिए उनके मरने के बाद उनके मठ पर उनकी गदा पकड़ी हुई मूर्ति बनाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed