फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दूध से नहाता था, फिर उसी को प्लास्टिक की थैली में कर देता था पैक, वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग

Mon, 09 Nov 2020 04:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 09 Nov 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
turkish dairy worker bathes in milk arrested after video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कैल्शियम, आयोडीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी के गुणों से भरपूर दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी वाकिफ हैं। हम में से कई लोग ऐसे होंगे, जो पैकेट वाले दूध को इस्तेमाल में लाते होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तुर्की के एक दूध फैक्ट्री का ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

turkish dairy worker bathes in milk arrested after video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स फैक्ट्री में दूध से भरे टब में नहाते हुए नजर आ रहा है। ये वीडियो तुर्की के सेंट्रल अनटोलीअन प्रान्त के कोन्या में बनाया गया है। इसके बाद इसी दूध को प्लास्टिक में पैक कर बाजार में भेज दिया जाता है। वीडियो के आधार पर शख्स की पहचान हो गई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार किया है।

turkish dairy worker bathes in milk arrested after video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वायरल हुए इस वीडियो पर फैक्ट्री ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ मजदूरों ने कंपनी को बदनाम करने के लिए इस वीडियो को बनाया था। वीडियो में शख्स, जिस टब में नहा रहा है उसमें दूध नहीं, बल्कि सर्फ और पानी है। इस तरह का घटिया प्रैंक का वीडियो बनाने का मकसद फैक्ट्री को बदनाम करने के लिए है। हालांकि, पुलिस ने दूध को अनहाईजन करने के लिए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
turkish dairy worker bathes in milk arrested after video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच चलने तक फैक्ट्री को बंद करा दिया है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी किसी फैक्ट्री वर्कर ने इस तरह की हरकत कर फैक्ट्री का नाम खराब करने की कोशिश की हो।

विज्ञापन
turkish dairy worker bathes in milk arrested after video goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले एक और वीडियो इक्वाडोर से सामने आया था जब एक मजदुर ने फैक्ट्री में बनने वाले ब्रेड में अपनी नाक की गंदगी मिला दी थी। मजदुर की इस हरकत को आतंकी गतिविधि बताकर अरेस्ट किया गया था और उसे सजा भी आतंकी एक्ट के तहत ही दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed