फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: शख्स का चौंकाने वाला दावा, 15 साल बाद इस तरह खत्म हो जाएगी दुनिया

Fri, 17 Mar 2023 05:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 17 Mar 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Time Traveller Person Claimed of Human Extinction on Earth Possibility Know About Destruction
15 साल बाद खत्म हो जएगी दुनिया - फोटो : iStock

Ajab Gajab: दुनिया खत्म होने वाली है, इस बात को लेकर आए दिन अफवाहें सुनने को मिलती रहती हैं। कभी लोग माया कैलेंडर के आधार पर तो कभी किसी अन्य आधार पर, दुनिया के खत्म होने की बात करते हैं। इसके अलावा कई बार स्पेस से किसी उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराकर तबाही मचने की खबरें भी सुनने को मिलती हैं। इसी कड़ी में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने खुद को भविष्य से लौटकर आया हुआ यानी टाइम ट्रैवलर बताया है। कथित तौर पर भविष्य से लौटे हुए इस शख्स ने दावा किया है कि इसे दुनिया के अंत के बारे में जानकारी है। इस टाइम ट्रैवलर ने दुनिया के खत्म होने की तारीख का भी खुलासा किया है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कहना मुश्किल है, लेकिन हर कोई इस खबर को सुनकर हैरत में पड़ गया है।

Time Traveller Person Claimed of Human Extinction on Earth Possibility Know About Destruction
15 साल बाद खत्म हो जएगी दुनिया - फोटो : iStock
खुद को टाइम ट्रैवलर कहने वाले इस शख्स का कहना है कि वह आज से करीब 835 साल बाद की दुनिया से लौटा है। यानी यह शख्स साल 2858 से वापस 2023 में आया है। ऐसे में उसने इस बात का खुलासा किया है कि दुनिया का अंत कब होगा। शख्स की भविष्यवाणी के मुताबिक, आज से 15 साल बाद पृथ्वी खत्म हो जाएगी। इसके पीछे का कारण पृथ्वी वासियों और एलियंस के बीच छिड़े युद्ध को बताया गया है।
Time Traveller Person Claimed of Human Extinction on Earth Possibility Know About Destruction
15 साल बाद खत्म हो जएगी दुनिया - फोटो : iStock

सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा 
इस रहस्यमयी शख्स ने हैरान करने वाली इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। शख्स ने खुद को एक टाइम ट्रैवलर बताया है और कहा है कि वह भविष्य से लौटा है। सोशल मीडिया पर @darknesstimetravel नाम के अकाउंट पर शख्स ने, दुनिया कैसे खत्म होगी? इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Time Traveller Person Claimed of Human Extinction on Earth Possibility Know About Destruction
15 साल बाद खत्म हो जएगी दुनिया - फोटो : iStock

किए कई हैरतअंगेज खुलासे
वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा और अब तक हजारों लोगों ने उसे फॉलो भी कर लिया है। शख्स ने भविष्य को लेकर और भी कई हैरतअंगेज खुलासे किये हैं, जिसमें उसने वर्महोल्स से लेकर मार्स को बैक अप प्लेनेट की तरह इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
Time Traveller Person Claimed of Human Extinction on Earth Possibility Know About Destruction
15 साल बाद खत्म हो जएगी दुनिया - फोटो : iStock

एलियंस से होगी जंग
इस यूजर के मुताबिक, सिर्फ 15 साल के अंदर पृथ्वी पर एलियंस अटैक करने वाले हैं। उसने दावा किया है कि एलियंस अभी ही धरती पर आ चुके हैं, जो आने वाले 15 सालों तक छिपकर निगरानी करेंगे। साल 2024 के बाद धीरे-धीरे लड़ाई शुरू हो जाएगी। इस वीडियो में शख्स ने बताया कि युद्ध 2024 में शुरू होगा और साल 2038 तक चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed