भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां देश और विदेश से लाखों लोग हर साल आते हैं। इन खूबसूरत जगहों में देवभूमि उत्तराखंड का नाम सबसे ऊपर है। उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती हैं। यहां की सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा गांव है जहां पर विदेशियों के जाने पर रोक है। अगर किसी विदेशी ने यहां जाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सुरक्षाबल कार्रवाई करते हैं। आइए जानते हैं उत्तराखंड के इस अनोखे गांव के बारे में...
अजब-गजब: भारत के इस गांव में नहीं जा सकता कोई विदेशी, कई सालों से लगा है बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए कब से है बैन
आप बर्फीली पहाड़ियों पर जाना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। देश की राजधानी दिल्ली से यह गांव सिर्फ 330 किमी की दूरी पर है। देहरादून के पास स्थित चकराता एक छोटा शहर है।
ब्रिटिश शासन के समय से है इंफैन्ट्री बेस
उत्तराखंड के चकराता में ब्रिटिश शासन के समय से ही इंफैन्ट्री बेस मौजूद है। उत्तराखंड के सबसे कम एक्सप्लोर शहरों में चकराता गांव शामिल है। चकराता गांव शांत और अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। इसके साथ ही यह गांव प्रदूषण मुक्त है।
जानिए कहां-कहां घूम सकते हैं
बेहद कम जनसंख्या वाले चकराता में आपको दो से चार होटल रहने के लिए मिलते हैं। इस गांव को जौंसार बावर के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां जौनसारी जाति के लोग निवास करते हैं। यहां से टाइगर फॉल, देववन और चिरमिरी थोड़ी दूरी पर हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।