Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
the largest galaxy ever found Is absurdly enormous and strangely ordinary in space you will shock know about it
{"_id":"620f859ca77e1562fc22849d","slug":"the-largest-galaxy-ever-found-is-absurdly-enormous-and-strangely-ordinary-in-space-you-will-shock-know-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Biggest Galaxy: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजी अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा, इसके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Biggest Galaxy: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजी अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा, इसके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान
अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के कुछ रहस्यों से पर्दा उठा दिया है, तो अभी भी कई रहस्यों के बारे में जानना बाकी है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक गैलेक्सी की खोज की है जो अब तक की सबसे बड़ी गैलेक्सी है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह मॉन्स्टर गैलेक्सी है। हमारी आकाशगंगा से इस गैलेक्सी की चौड़ाई 100 गुना अधिक है। यह गैलेक्सी हमारे सौर मंडल से 300 करोड़ प्रकाशवर्ष की दूरी पर है।
अल्सियोनियस (Alcyoneus) नाम की यह आकाशगंगा एक विशालकाय रेडियो गैलेक्सी है। 1.63 करोड़ प्रकाश वर्ष लंबी गैलेक्सी अंतरिक्ष में पांच मेगापारसेक्स में फैली हुई है। इसकी खोज करने के बाद वैज्ञानिकों का कहना है उन्हें लगता है कि वह अंतरिक्ष के बारे में बहुत कम जानते हैं, क्योंकि अतंरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है। वैज्ञानिक इसकी खोज रहे हैं कि आखिर अल्सियोनियस इतना बड़ा क्यों है?
2 of 4
अंतरिक्ष में मिली अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा
- फोटो : iStock
अंतरिक्ष में मिली इस बड़ी गैलेक्सी के अंदर कई बड़े ब्लैक होल्स पाए गए हैं। तेजी से चल रहे आवेषित कण रेडियो तरंगों को इंटरगैलेक्टिक मीडियम बनाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे हैं। अल्सियोनियस से निकलने वाले जेट स्ट्रीम को जायंट रेडियो गैलेक्सी कहा जाता है जो बहुत बड़े हैं। इस वजह की जानकारी नहीं है कि यह इतने बड़े क्यों हैं? लीडेन यूनिवर्सिटी (Leiden University) में पीएचडी शोधार्थी मार्टिन ओई और उनके साथियों ने इस गैलेक्सी की खोज की है। वह इसकी संरचना के बारे में जानने की अभी कोशिश कर रहे हैं।
3 of 4
अंतरिक्ष में मिली अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा
- फोटो : iStock
जर्नल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में अल्सियोनियस के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। हालांकि, अभी तक इसकी समीक्षा नहीं की गई है। मार्टिन का कहना है कि किसी छोटी गैलेक्सी की वजह से इसका निर्माण हुआ होगा जो अभी भी इसके भीतर मौजूद होगी जिसकी वजह से इसका आकार बढ़ रहा है। हम उस छोटी गैलेक्सी को खोजने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंतरिक्ष में मिली अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा
- फोटो : iStock
एक ग्रीक शब्द है अल्सियोनियस जिसका मतलब होता है विशालकाय पुठ्ठा। हरक्यूलिस का अल्सियोनियस सबसे बड़ा दुश्मन था। इस खोज गई आकाशगंगा में हमारे सूरज से अरबों गुना अधिक वजन वाले बहुत से सारे तारे हैं। अल्सियोनियस के भीतर मौजूद दबाव क्षेत्र इसको दूसरों से अलग बनाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।