Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
The Flaming Lips performed a music concert with the band and fans encased in plastic bubbles during coronavirus
{"_id":"5f91596f8ebc3e9baf5ce6ee","slug":"the-flaming-lips-performed-a-music-concert-with-the-band-and-fans-encased-in-plastic-bubbles-during-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी देखा है ऐसा म्यूजिक कॉन्सर्ट? गायक से लेकर दर्शक तक सब हो गए गुब्बारे में बंद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कभी देखा है ऐसा म्यूजिक कॉन्सर्ट? गायक से लेकर दर्शक तक सब हो गए गुब्बारे में बंद
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्लास्टिक बबल्स में कैद गायक और दर्शक
- फोटो : Instagram/Waynecoyne5
Link Copied
इस कोरोना काल ने दुनिया को वो दिखा दिया, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था। आमतौर पर लोग ज्यादा प्रदूषण वाले जगहों पर ही मास्क का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब यह आम हो गया है। इसके अलावा दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्सिंग) जैसे नियमों का पालन कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। दरअसल, हाल ही में 'द फ्लेमिंग लिप्स' बैंड ने एक अनोखा म्यूजिक कॉन्सर्ट किया, जिसमें परफॉर्म करने वाले कलाकारों से लेकर कॉन्सर्ट में आए तमाम दर्शक प्लास्टिक के बबल के अंदर बंद हो गए और खूब मस्ती की।
2 of 5
कॉन्सर्ट से पहले रिहर्सल करते कलाकार
- फोटो : Instagram/Waynecoyne5
यह अनोखा म्यूजिक कॉन्सर्ट अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में हुआ था। इसकी तस्वीरें और वीडियो दुनियाभर में वायरल हो रहे हैं। इससे दुनियाभर के कलाकारों को एक नया आइडिया भी मिला है कि जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है, तब तक किसी भी म्यूजिक कॉन्सर्ट या अन्य मनोरंजन वाले कार्यक्रमों में प्लास्टिक बबल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्लास्टिक बबल्स में कैद गायक और दर्शक
- फोटो : Instagram/Waynecoyne5
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जिसमें सभी कलाकार और दर्शक बबल्स में कैद होकर संगीत कार्यक्रम का मजा ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द फ्लेमिंग लिप्स' बैंड ने अपना पहला बबल्स परफॉर्मेंस जून महीने में किया था और तब से लेकर वो कई ऐसे शो कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्लास्टिक बबल्स में कैद होकर परफॉर्म करते कलाकार
- फोटो : Instagram/Waynecoyne5
ऐसे बबल्स परफॉर्मेंस का आइडिया दिमाग में कैसे आया, इस बारे में बैंड के प्रमुख गायक वेन कॉयने ने बताया कि उन्होंने लोगों के सीधे संपर्क से बचने के लिए ऐसे कई संगीत कार्यक्रम किए हैं, जिसमें वो खुद बबल्स में कैद रहते थे। फिर उन्होंने सोचा कि क्यों ना दर्शकों को भी ऐसे ही बबल्स दिए जाएं, ताकि वो भी बिना किसी डर के कॉन्सर्ट का मजा ले सकें। बस यहीं से बबल्स परफॉर्मेंस की शुरुआत हो गई और लोग इस आइडिया को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परफॉर्मेंस से पहले का दृश्य
- फोटो : Instagram/Waynecoyne5
ओक्लाहोमा में हुए बबल शो में हालांकि कम लोग शामिल हुए थे, लेकिन वेन कॉयने बताते हैं कि अमेरिकी चुनाव के बाद वो एक बड़ा बबल शो करने वाले हैं, जिसमें करीब चार हजार दर्शक शामिल हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।