{"_id":"60790e278ebc3e8d2f3e73ac","slug":"switzerland-scientists-buried-2000-white-underwear-for-soil-testing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-जगब: आखिर स्विट्जरलैंड में लोग जमीन में अंडरवियर क्यों गाड़ रहे हैं?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-जगब: आखिर स्विट्जरलैंड में लोग जमीन में अंडरवियर क्यों गाड़ रहे हैं?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जमीन में अंडरवियर गाड़ रहे लोग
- फोटो : agroscope
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिट्टी की गुणवत्ता जांच करने के तरीकों को क्या आप जानते हैं? अगर नहीं जानते, तो आपको स्विट्जरलैंड में किए जा रहे एक अनोखे प्रयोग के बारे में जरूर जानना चाहिए। वैसे तो विशेषज्ञ कभी लैब में या फिर कभी खेत में ही मिट्टी की जांच करते हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड में 2 हजार अंडरवियर को मिट्टी में गाड़ा जा रहा है। ऐसा करने के पीछे वजह केवल मिट्टी के स्वास्थ्य का पता लगाना है।
2 of 5
जमीन में अंडरवियर
- फोटो : agroscope
खबरों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में किसान और बागों के मालिक मिट्टी की गुणवत्ता जांचने से संबंधित एक रिसर्च के लिए जमीन में करीब 2 हजार सफेद अंडरवियर गाड़ रहे हैं। वैज्ञानिकों के कहने पर किसान इस काम को कर रहे हैं। दरअसल, ऐसी जांच स्विट्जरलैंड की अनुसंधान संस्थान एग्रोस्कोप की तरफ से किया जा रहा है। अनुसंधान कर रही टीम ने ही किसानों के पास अंडरवियर को भेजा है।
3 of 5
जमीन में अंडरवियर
- फोटो : agroscope
बता दें कि एग्रोस्कोप एक निर्धारित समय के बाद इन अंडरवियर को जमीन से बाहर निकालेगा और उसकी फोटोग्राफी कराएगा। इसके बाद वो जांच शुरू कर ये आंकड़ा देगा कि जिस जमीन में अंडरवियर को गाड़ा गया था, वो कितनी उपज लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जमीन में अंडरवियर
- फोटो : agroscope
स्विट्जलैंड में चल रहे इस अनोखे अनुसंधान में वैज्ञानिक इस बात पर भी नजर रखेंगे कि जमीन के अंदर पड़े रहने के बाद अडरवियर के पड़े पर कितना असर पड़ा है। वैज्ञानिक इस बात कि जांच करेंगे कि कपड़े पर बैक्टीरिया या अन्य छोटे जीवाणुओं का हमला कितना हुआ है और इससे कपड़ा कितना नष्ट हुआ है? अगर कपड़ा ज्यादा नष्ट हुआ होगा, तो इसका मतलब है कि वहां की जमीन अच्छी उपज लायक है और मिट्टी में पर्याप्त तत्व मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जमीन में अंडरवियर
- फोटो : agroscope
एग्रोस्कोप के मुताबिक, इस प्रयोग में शामिल होने वाले किसान और बागों के मालिकों को जमीन में दबाने के लिए टी बैग्स भी दिए जाएंगे। ताकि अंडरवियर और टी बैग में तुलना की जा सके। बता दें कि करीब एक महीने तक अंडरवियर जमीन में दबे रहेंगे, इसके बाद इसे बाहन निकाल डिजटली विश्लेषण किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।