फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर की मूर्तियों को नहीं छूते लोग, जानें इसकी पीछे की वजह

Wed, 03 May 2017 11:56 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Wed, 03 May 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
villagers afraid of touching idols in chhatisgarh

पुराने जमाने में राजा महाराजा जो आदेश दे देते थे उसे लोग ईश्वर की वाणी समझ कर उनका पालन करते थे। हालांकि आज के जमाने में ऐसी बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित इंद्रावती नदी के किनारे बसे 'छिंदगांव' में आज भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है। 

इस मंदिर की मूर्तियों को नहीं छूते लोग, जानें इसकी पीछे की वजह

villagers afraid of touching idols in chhatisgarh
दरअसल इस गांव में एक शिव मंदिर है जिसमें 10वीं शताब्दी की कुछ मूर्तियां रखी हैं और यहां के ग्रामीण इन मूर्तियों को नहीं छूते। ऐसा इसलिए क्योंकि आज से करीब 70 साल पहले उनके राजा ने इन मूर्तियों को न छूने का आदेश सुनाया था। राजा की आज्ञा की तख्ती आज भी इस मंदिर में टंगी है।

इस मंदिर की मूर्तियों को नहीं छूते लोग, जानें इसकी पीछे की वजह

villagers afraid of touching idols in chhatisgarh

इस मंदिर में पुराने शिवलिंग के अलावा भगवान नरसिंह, नटराज और माता कंकालिन की भी पुरानी मूर्तियां रखी हुई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर वह इन मूर्तियों को छुएंगे तो उन्हें अभिशाप लगेगा इसलिए वे इन मूर्तियों को हाथ लगाने से भी डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंदिर की मूर्तियों को नहीं छूते लोग, जानें इसकी पीछे की वजह

villagers afraid of touching idols in chhatisgarh

इस मंदिर के रखवालों का कहना है कि 'बस्तर' के राजा शिव उपासना के लिए कई सालों से इस गांव के शिवालय में आते रहें हैं और उन्होंने यहां की मूर्तियों को संरक्षित करने के भी कई प्रयास किए। अब इस परिसर में रखी इन पुरानी मूर्तियों को संग्रहालय लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन गांव वाले अक्सर इसका विरोध करते रहे हैं और उन्होंने इन मूर्तियों को हाथ लगाने से भी मना कर दिया है।

विज्ञापन

इस मंदिर की मूर्तियों को नहीं छूते लोग, जानें इसकी पीछे की वजह

villagers afraid of touching idols in chhatisgarh

इस मंदिर में राजा का वो आदेश भी मौजूद है जो सागौन की लकड़ी पर खोदकर लिखा गया था जिसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा में लिखा गया है कि “इन मूर्तियों को हटाना, बिगाड़ना और तोड़ना सख्त मना है बाहुक्म बस्तर स्टेट दरबार"। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed