खुला आसमान खुद के भीतर तमाम रहस्यों को कैद किए हुए है। जिसे जानने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात एक किए हुए हैं। कई बार संकेत मिले हैं कि हमारी दुनिया के अलावा भी एक दुनिया है। जहां इंसान जैसी प्रजाति के लोग ही रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ जिसे देखने के बाद लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं।
सैन डिएगी में आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोगों ने इसे अपने कैमरे में भी कैद कर लिया।
वीडियो के मुताबिक एक चमकदार चीज आसमान में दिखाई दी जो तेजी से जमीन की तरफ गिरती हुई नजर आ रही है। तारों को टूटते हुए देखने की घटना तो आम है लेकिन इस बार चमकती हुई चीज आकार में काफी बड़ी नजर आ रही थी। तेजी से गिरने वाली चमकदार आकृति एकाएक आसमान में रुक जाती है। इसके बाद जो हुआ वो तो और भी चौंकाने वाला था।
आकृति कुछ सेकण्डों के लिए रुकती है लेकिन कुछ ही देर में वह दो भागों में विभाजित हो जाती है। इसे देखने के बाद देखने वालों की चीख निकल आती है। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स का नाम क्रिस विल्सन है और इन्हीं ने ही इसे यूट्यूब पर अपलोड किया है।
5 of 5
No alien megastructure for Tabby’s Star
एक लोकप्रिय चैनल ने इस वीडियो को प्रसारित किया और इससे संबंधित थ्योरिज को लेकर कई विशेषज्ञों से चर्चा की। जहां कई लोगों ने इसे उड़नतश्तरी की संभावना से इनकार नहीं किया। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिस जगह यह चीज दिखाई दी थी। वहीं नासा का एक केंद्र है, जहां ऐसा अक्सर दिखाई देता है। तो कुछ लोगों ने इसे सैन्य परिक्षण भी कहा है।