मरकर भी कोई अपने होने का एहसास करवाने लगे तो शायद ये जानकर आप डर जाएंगे। लेकिन ये कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। एक लड़की की मौत के 3 सालों बाद भी उसकी कब्र से खुशबू आती है।
ये घटना यमन के धाफर गांव की है। जहां कुछ सालों पहले एक 20 साल की लड़की की मौत के बाद उसे स्थानीय कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
लेकिन एक दिन गांव में तेज बारिश होने के बाद सभी कब्रों से शव बाहर आ गए। गांव के लोग एक साथ सभी शवों को फिर से दफनाने गए, लेकिन वहां का नजारा देखकर वह चौंक गए।
स्थानीय लोगों ने देखा कि महीनों पहले जिस लड़की के शव को दखनाया गया था, उसका शव जब का तस वैसा ही है जबकि इतने समय में कोई भी शरीर कंकाल में तबदील हो जाता है।
यही नहीं उस बीस साल की लड़की के शव से तेज खुशबू भी आ रही थी। हालांकि गांव वालों ने उसके शव को फिर से वहीं दफना दिया। लेकिन आज भी उसकी कब्र से सुगंध आती है।