यहां हिमाचल प्रदेश के मनाली लेह मार्ग पर खौफ से लोगों ने पानी की खाली बोतलों का अंबार लगा दिया है। इसके पीछे बेहद चौंकाने वाली वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे यहां घटित तीन साल पुरानी एक घटना है।
{"_id":"5a05a6954f1c1b87698ba94a","slug":"know-why-people-have-put-water-bottles-on-the-surface-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां लोगों ने पानी की बोतलों का लगा दिया अंबार, इसके पीछे है ये खौफनाक कहानी","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
यहां लोगों ने पानी की बोतलों का लगा दिया अंबार, इसके पीछे है ये खौफनाक कहानी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
demo
Trending Videos
demo
इसके बाद यहां एक मंदिर बनाया गया, जहां लोग सिगरेट और मिनरल वाटर की बोतलें चढ़ाते हैं। बता दें ऐसा चढ़ावा भैरो मंदिर पर चढ़ाया जाता है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां उनसे दूर रहती हैं।
बता दें हिमाचल प्रदेश मनाली लेह मार्ग अब सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण आने वाले छह माह के लिए बंद हो जाएगा।
बता दें हिमाचल प्रदेश मनाली लेह मार्ग अब सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण आने वाले छह माह के लिए बंद हो जाएगा।
demo
17 हजार फुट ऊंचाई पर है यह स्थान...
यहां से निकलने वाले लोग इस स्थान पर मिनरल वाटर और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं। हिमाचल के मनाली लेह मार्ग पर गाटा लूप्स है। यह दुनिया के हेयर पिन बैंड रोड्स में भी शामिल है।
करीब 17000 फुट की ऊंचाई पर वीरान पहाड़ और खामोशी एक अजीब सा अहसास करवाती है। जो लोग इस जगह से गुजरते हैं, वह यहां रहस्यमयी स्थान के सामने मिनरल वाटर और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा न करने पर लोगों को यात्रा में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बताया जाता है कि करीब तीस साल वर्ष पहले एक ड्राइवर-कंडक्टर ट्रक लेकर मनाली से लेह जा रहे थे। सरचू से तकरीबन 35 किलोमीटर लचुलुंगला के पास 22 मोड़ में वाहन गिर गया। कंडक्टर उसकी चपेट में आ गया।
ड्राइवर घायल कंडक्टर को छोड़कर भाग गया। वहीं, कुछ लोग बताते हैं कि यह ड्राइवर दूर गांव में मदद के लिए गया मगर वापस लौटते काफी देर हो गई। उसी रात वहां से गुजर रहे एक अन्य ड्राइवर ने घायल कंडक्टर को देखा तो वह पानी के लिए चिल्ला रहा था। जब तक वह पानी लाता उसकी मौत हो चुकी थी। तब से यहां अजीबोगरीब घटनाएं होने लगी।