फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 5 डरावने और नारकीय अस्पताल, इनकी भयावह कहानियां पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Mon, 10 Sep 2018 01:19 PM IST
फिचर डेस्क, नई दिल्ली
फिचर डेस्क, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Know about 5 haunted and darkest hospital all over the world
haunted Hospital

अमूमन ऐसा माना जाता है कि पुरानी इमारतें भूतों का पसंदीदा ठिकाना हुआ करता था। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामनें आती हैं जहां भूतों ने उन जगहों को अपना ठिकाना बना लिया जहां भारी संख्या में लोग आते जाते हैं। भूत-प्रेतों को लेकर तमाम कहानियां सामने आती हैं। इन्हीं में से आपके लिए हम कुछ वो कहानियां लेकर आएं हैं जहां भूतों ने अस्पतालों को अपना निशाना बनाया। यहां देखें दुनिया के वह 5 डरावने और भयावह अस्पताल जिनकी कहानियां आपकी नींद उड़ा देंगी।

Know about 5 haunted and darkest hospital all over the world
nocton hall hospital

नॉक्टन हॉल अस्पताल 

ये अस्पताल, इंग्लैंड के लिंक्विन में बना हुआ। इस अस्पताल से जुड़ी कहानियां आपको हैरत में डाल सकती हैं। साल 1841 में यह अस्पताल पूरी तरीके से जल गया था, इसके बाद दोबारा इसका निर्माण किया गया था। नॉक्टन हॉल, ऑफिसर नॉर्मन हॉक्सन का घर था जिसे दोबारा बनाया गया था। इनको प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान बुला लिया गया था। युद्ध में भारी संख्या में लोग घायल हो गए थे जिसको देखते हुए ऑफिसर हॉक्सन ने अपना घर देश की रिसर्च टीम को दे दिया ताकि घायलों का इलाज हो सके। 

युद्ध से लौटने के बाद ऑफिसर ने इस घर को विमान मंत्रालय को बेच दिया। मंत्रालय ने इस बिल्डिंग को RAF अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। आस-पास के लोग इलाज के लिए यहां आने लगे। इस अस्पताल के साथ रहने के लिए कुछ लॉज भी बनाए गए थे। लेकिन एक बार फिर अस्पताल की यह मीनार गल्फ वॉर के युद्ध की भेंट चढ़ गया। युद्ध के बाद से इस अस्पताल की हालत बिगड़ती चली गई। आज ये सिर्फ एक खंडहर इमारत बनकर रह गया है। 

तबाह हुई इस इमारत में सिर्फ घोस्ट हॉन्टर्स ही जाते हैं। ऐसा माना जाता है इस बिल्डिंग के एक कमरे में एक लड़की की आत्मा है। कई मरीजों ने शिकायत की है कि उन्होंने सुबह 4.30 बजे लड़की की रोने की आवाज कसुनी, जो किसी बुरे इंसान के बारे में चिल्ला चिल्लाकर रोती है। कहते हैं यह किसी अमीर शख्स की नौकरानी थी, जिसका बलात्कार करके उसे मार दिया गया था, मारने के बाद उसको इसी अस्पताल में दफनाया गया था। इसके अलावा कई लोगों ने यह भी बताया कि इस अस्पताल में कई सैनिकों की आत्माएं एक अधेड़ उम्र की महिला साथ घूमती हैं। इसलिए आजकल वहां वो ही लोग जाते हैं जिन्हें भूतों का अनुभव लेना होता है। 

Know about 5 haunted and darkest hospital all over the world
old changi hospital

ओल्ड चंगी अस्पताल  

सिंगापुर के चंगी शहर में बना हुआ है ओल्ड चंगी अस्पताल। इस अस्पताल की इमारत को साल 1935 में बनाया गया था। जोकि शुरू में रॉयल एयरफोर्स की बिल्डिंग हुआ करती थी। साल 1942 में जापान के लोगों ने इसे छीन लिया और यही वो वक्त था जब इस अस्पताल की भूतिया कहानियां बाहर निकलकर आईं। जापानियों ने इस इमारत को कुख्यात अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर और बेस में तब्दील कर दिया।  

यहां जापान विरोधी लोगों को भयंकर यातनाएं और सजाएं दी जाती थी। एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक इस जेल से बाहर निकलने में कामयाब हुआ था, उसने बताया कि वहां एक टॉर्चर रूम है जहां लोगों को जंजीरों से बांधकर जानवरों की तरह बर्ताव किया जाता था। उसके कान में लकड़ी की कील ठोक दी गई थी जिसकी वजह से वो स्थायी रुप से बहरा हो गया था। युद्ध के बाद इस इमारत को दोबारा अस्पताल बनाया गया लेकिन यहां लोगों के चिल्लाने की आवाज और भूतिया हरकतों की वजह से इस इमारत को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। 

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कई घटनाएं सामने आईं जिसके बाद इसे सिंगापुर की सबसे डरावनी बिल्डिंग करार दे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about 5 haunted and darkest hospital all over the world
Kempton Park Hospital

केंपटन पार्क अस्पताल  

साल 1976 में इस अस्पताल को साउथ अफ्रीका में खोला गया था। लेकिन 1997 में इस अस्पताल को बंद कर दिया गया। एकाएक बंद होने की वजह से इस बिल्डिंग में कर्मचारियों और मरीजों को छोड़कर सब छूट गया। तभी से यह अस्पताल भूतिया घटनाओं की जांच-पड़ताल का ठिकाना बन गया। इस अस्पताल को 24 घंटों निगरानी में रखा जाता है। इस अस्पताल के फ्लोर पर आज भी ढेर सारा खून देखा जा सकता है। उस कमरे का दृश्य और भी भयानक है जहां मृत शरीरों को रखा जाता था। यहां कई आत्माओं के होने का दावा किया जाता है। किन परिस्थितियों में इस अस्पताल को बंद किया गया था, यह आजतक किसी को नहीं पता है। 

विज्ञापन
Know about 5 haunted and darkest hospital all over the world
gonjiam psychiatric hospital
गोंजियम साइकेट्रिक अस्पताल  
 

यह अस्पताल साउथ कोरिया की राजधानी शियोल में है। इस अस्पताल को साल 1990 में बंद कर दिया क्योंकि डॉक्टर अपने मरीजों की मौत का कारण ढूंढने में नाकाम रहे थे। इस अस्पताल को लेकर एक अफवाह जुड़ी है कि यहां का मालिक सनकी था। जो अपने मरीजों को कैद कर लेता था और उन्हें पिंजरे में कैद करके उन पर एक्सपेरिमेंट किया करता था। कहते हैं उन्हीं मरीजों की आत्माएं इस अस्पताल में घूमती हैं। जिनके रोने और चिल्लाने की आवाज कई बार सुनी जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed