नीले आखों वाली यह
गुड़िया दिखने में प्यारी है। लेकिन बिना पलक झपकाए लगातार 30 सेकेंड्स तक आप इसे देखेंगे तो सिहर जाएंगे। सात साल पहले जब किसी ने यह गुड़िया गिफ्ट में दी थी तब घर में मौजूद
बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। वह उसे अपने साथ, अपने कमरे में रखते थे। लेकिन
रातों को यह खुद ब खुद दूसरे कमरे में पहुंच जाती थी।
2 of 5
Possessed Doll
- फोटो : CEN/De Pelicula TV
बच्चों ने बताया कि रात को वह जहां गुड़िया को रखते थे, सुबह को वहां नहीं होती थी। सबसे बड़ी बेटी एंजी (20 साल) ने बताया कि रात को अजीब सी आवाजें भी आती हैं जैसे अलमारी का दरवाजा तीन बार खुलना-बंद होना, कमरे के दरवाजे पर ठक-ठक का शोर, किसी के चलने की आवाज...
3 of 5
Possessed Doll
- फोटो : CEN/De Pelicula TV
बेटे स्टीवेन (18 साल) ने बताया कि जब भी इस गुड़िया को धक्का दिया जाता, वह बड़बड़ाने लगती मानो कोई प्रार्थना कर रही हो। पूरे परिवार का डर तब और बढ़ गया जब हर सुबह घर के बच्चों के शरीर और चेहरे पर घाव के ऐसे निशान पाए जाने लगे मानो किसी ने नाखूनों ने खरोचा हो। परिवार का दावा है कि यह सब इस गुड़िया की वजह से हुआ है। उनका मानना है कि गुड़िया में किसी प्रेत-आत्मा का वास है।
4 of 5
Possessed Doll
- फोटो : CEN/De Pelicula TV
पेरू में रहने वाले इस परिवार ने जब भूत-प्रेतों को काबू करने वाले विशेषज्ञ को घर पर बुलाया तो उसने पवित्र जल छिड़का। तभी पता नहीं कहां से रौशनी के छोटे-छोटे बुलबुले नजर आने लगे। एक कमरे की ओर इशारा करते उसने कहा कि यहां कोई रहस्यमयी महिला की आत्मा भटक रही है। यह सुनकर परिवारवाले चौंक गए। उन्होंने बताया कि इसी कमरे में कुछ सालों पहले घर की एक महिला ने
खुदकुशी की थी।
5 of 5
Possessed Doll
- फोटो : CEN/De Pelicula TV
विशेषज्ञ ने बताया कि उस महिला की आत्मा ने गुड़िया पर कब्जा कर रखा है और वह पूरे परिवार को तबाह करना चाहती है। परिवार की रक्षा के लिए उसने प्रेत आत्मा को घर से निकाला और सात मोमबत्तियां जला दीं।